Breaking News

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना वर्ष 2020-21 हेतु ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के ऋण हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन करें।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

आजमगढ़ 02 मई-- उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य ने बताया है कि जिला उद्योग एव उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र आजमगढ द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना वर्ष 2020-21 हेतु ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के ऋण हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र (उद्योग हेतु अधिकतम 25 लाख एवं सेवा हेतु अधिकतम 10 लाख) आमंत्रित किये जाते है। 
उक्त योजना में लक्ष्य की पूर्ति होने तक www.kviconline.gov.in/ Pmegp eportal पर आनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेगें। अनुसूचित जाति/जनजाति एवं ओ0डी0ओ0पी0 योजना से सम्बंधित अभ्यर्थियों को विशेष प्राथमिकता दी जायेगी। योजना से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोतसाहन केन्द्र आजमगढ के मोबाइल नं0 6393110734 पर सम्पर्क कर किया जा सकता है।
और नया पुराने