आज़मगढ़।
रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी।
थाना रौनापार
एक नफर वांछित गैंगेस्टर अपराधी गिरप्तार,
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के कड़े निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांकः 02.05.2020 को प्रातः काल से ही अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)जनपद आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र रौनापार में थानाध्यक्ष रौनापार द्वारा मय फोर्स त्रुटि रहित सघन चेकिंग की जा रही थी। जिससे देश/ प्रदेश में मा0 सरकार द्वारा घोषित लाक डाउन का अनुपालन कड़ाई के साथ कराया जा सकें।
दौरान चेकिंग जरिये मुखबीर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 67/2020 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधि0 थाना रौनापार में वांछित अभियुक्त हैदराबाद चौराहेपर मौजूद हैं मुखबिर की इस सूचना पर मौके पर पहुंचकर हैदराबाद चौराहे से नियमानुसार मुकदमें में वांछित 01 नफर गैंगेस्टर अपराधि 1. माधव यादव पुत्र स्वामीनाथ यादव सा0 नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को समय 09.40 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो को नियमानुसार वाया न्यायालय जेल भेजा जा रहा है।
दौरान चेकिंग जरिये मुखबीर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 67/2020 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधि0 थाना रौनापार में वांछित अभियुक्त हैदराबाद चौराहेपर मौजूद हैं मुखबिर की इस सूचना पर मौके पर पहुंचकर हैदराबाद चौराहे से नियमानुसार मुकदमें में वांछित 01 नफर गैंगेस्टर अपराधि 1. माधव यादव पुत्र स्वामीनाथ यादव सा0 नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को समय 09.40 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो को नियमानुसार वाया न्यायालय जेल भेजा जा रहा है।
थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार वांछित अभियुक्त गोवध अधिनियम
थानाध्यक्ष मनोज कुमार थाना बिलरियागंज आजमगढ़ द्वारा मय फोर्स के महा अभियान के तहत तलाश वांछित अपराधी रोकथाम जूर्म जरायम के दृष्टीगत क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर आज दिनांक 02.05.2020 को समय 09.45 बजे दिन में रोडवेज बस स्टैण्ड आजमगढ़ से अभियुक्त गण ((1) करिया उर्फ शाहिद पुत्र खीसू उर्फ फिरोज सा0 मुहम्मदपुर भिटिया, थाना गम्भीर, आजमगढ़ (2) होदा उर्फ इरशाद पुत्र असगर उर्फ मुमताज सा0 कोटिला थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ सम्बन्धित मु0अ0सं0 23/20 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशुक्रुरता अधि0 व 429 भादवि थाना बिलरियागंज आजमगढ़ को गिरफ्तार कर अभियुक्त गण को जेल भेजा जा रहा हैं तथा उसके फरार साथियों की सघन तलाश की जा रही हैं।
थाना मुबारकपुर
आबकारी एक्ट में एक अभियुक्त गिरफ्तार
आज दिनांक 02.5.2020 प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र के कुशल निर्देशन मे उ0नि0 श्रीकृष्ण प्रजापति चौकी प्रभारी सठियाव मय हमराह कर्मचारी गण द्वारा रोडवेज नूरपुरअभियुक्त के पास से 40 फ्रुटी टाइप पाउच 180ML ,8 PM अंग्रेजी शराब के साथ01 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध मे थाना मुबारकपुर पर मु.अ.स.--78/2020 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम व 51B व आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 पंजीकृत कर अभियुक्त सन्तोष जायसवाल पुत्र स्व0 भगवती प्रसाद ग्राम रोडवेज नूरपुर कस्बा मुबारकपुर आजमगढ़ को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
थाना-निजामाबाद
गिरफ्तारी 1 नफर अभियुक्त 03 कि0ग्रा0 भैंस के माँस के साथ
आज दिनाँक 2.5.2020 को प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 श्री कृष्ण अवतार यादवमय हमराहियान द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर कसाई मुहल्ला कस्बा निजामाबाद में मो0 जावेद पुत्र मो0 इसराईल साकिन मो0 तिग्गीपुर थाना निजामाबाद, आजमगढ़ को 03 कि0ग्रा0 भैंस के माँस के साथ पकडा गया तथा उसके 04 अन्य साथी मांस व मांस काटने का उपकरण लेकर पुलिस बल को देखकर भाग गये। कडाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि साहब मैं व मेटी , आजाद, लल्लू , रेसाद उर्फ पिल्ला पुत्रगण झुनझुन साकिन कसाई मुहल्ला थाना निजामाबाद, आजमगढ़ भैंस काटकर उसका मांस विक्रय करते है किआज मैं आप लोगो द्वारा पकड लिया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का चालान किया गया।
थाना-तरवां
एक वर्ष से लापता 15 वर्षीय युवक, पुलिस ने कड़ी मेहनत से गुमशुदा युवक को ढूंढा
आज दिनांक 02.05.2020 को प्रभारी निरीरक्षक श्री देवेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में उ0नि0 शिवभंजन प्रसाद मय हमराह द्वारा लगभग एक वर्ष से गुमशुदा सत्यम यादव उर्फ मोनू यादव पुत्र राम चन्दर यादव उर्फ बबलू यादव सा0 बांसगांव थाना तरवां आजमगढ़ सम्बन्धित मु0अ0सं0 63/19 धारा 363 भादवि की बरामदगी जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड से की गयी है। पुलिस ने कड़ी मशकत के साथ गुमशुदा व्यक्ति को ढूंढ निकाला।
थाना-देवगांव
01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 02.05.2020 को मुखविर से सूचना मिली की दूल्हा हत्याकाण्ड में नामित अभियुक्तगणो को आश्रय देने वाला अभियुक्तगण जिसके विरूद्ध भी मु.अ.स. 43/2020 धारा 216 भादविपंजीकृत है घर पर मौजूद है इस सूचना पर मु,अ.स. 43/2020 धारा 216 भादवि के वांछित अभियुक्तगण श्रीमती आभा सोनकर पत्नी सुरेन्द्र सोनकर व रोहित कुमार सोनकर पुत्र सुरेन्द्र सोनकर नि0गण हनुमानगढ़ी थाना देवगाँव आजमगढ़ को समय करीब 10.40 बजे अभियुक्तगण के घर से गिरफ्तार किया गया तथा वाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।
कोरोना वायरस से फैल रही वैश्विक महामारी की रोकथाम व जनजागरूकता हेतु डीआजी रेन्ज आजमगढ़, एसपी आजमगढ़ व अन्य उच्चाधिकारीगण द्वारा फूट पेट्रोलिंग करते हुए आम जनता से की अपील।
आज दिनाँक 02/05/2020 को रमज़ान माह में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु एवं कोरोना वायरस से फैल रही वैश्विक महामारी की रोकथाम व लगातार की जा रही जनजागरूकता के क्रम में DIG रेंज आज़मगढ़ श्री सुभाष चंद्र दुबे, श्रीमान SP आज़मगढ़ प्रो०त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में मय श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज कुमार पाण्डेय, ASP/क्षेत्राधिकारी नगर श्री इलमारन जी , RAF बल व कोतवाली पुलिस द्वारा पैदल फ्लैगमार्च मोहल्ला पहाड़पुर, मुकेरीगंज, हर्रा की चुंगी, जमातुरसाद मस्जिद, कोट ,दलालघाट ,काली चौरा एलवल व बड़ादेव मंदिर तिराहा होते हुए कोतवाली थाने तक किया गया। फ्लैगमार्च के दौरान प्रमुख संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी करने के साथ ही लोगो से अपने अपने घरों में बने रहने,अनावश्यक बाहर न घूमने, मास्क,ग्लव्स,साबुन व सैनिटाइजर का नियमित प्रयोग करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग अर्थात एक दूसरे से कम से कम एक मीटर का फासला बनाये रखने की अपील आम जनमानस से की गई।
नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 23 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।