जालौन।
रिपोर्ट: अरुण कुमार शुक्ला
जालौन जिले में लगातार बढ़ते कोरोना के संकट व उससे प्रभावित होने बाले गावँ के अति बंचित व बेसहारा परिवारों को गावँ के युवाओं ने मिलकर बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच, प्रयास व सी.यस.ई.आई संस्था व हिलाल वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से मंगरौल गावँ के कोरोना महामारी से प्रभावित 25 सबसे गरीब, बेसहारा, मजदूर,विधवा, मैला ढोने बाले असहाय परिवारों को राशन सामग्री वितरित किये है।
गावँ में ड्रॉपआउट बच्चों को सामुदायिक शिक्षा केन्द्र(जय भीम एडुकेशन सेंटर)के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने बाले राजेश गौतम ने राशन सामग्री बाटते हुए बताया कि इस महामारी से बहुत लोग प्रभावित हो रहे है। हमारे गावँ में कई परिवार इस संकट से जूझ रहे थे। हमने अपनी युवा टीम के साथ मीटिंग की एवं तय किया गया। हमें भी इन परिवारों की मदद करनी चाहिये। तो हमने अपने संगठन बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच से बात की व खुद के व संगठन के प्रयास से आज अपने गावँ के 25 परिवारों को राशन सामग्री वितरित की। हम आप सभी से भी अपनी तरफ से व अपने संगठन की तरफ से अपील करता हूँ कि आप भी आगे आये और ऐसे वेसहारा परिवारों की मदद जरूर करे।इस कार्य मे प्रमुख रूप से
राजेश गौतम, संजय गौतम ,उदय सिंह सोनू गौतम अंशु गौतम अनिल जीतू पाल मुकेश पाल जितेंद्र कुमार अमर सिंह विवेक कुमार राजा बाबू आदि ने सहयोग दिया।