आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-महाराजगंज/मेहनगर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर महिलाओं/युवितयों के नाम से फेक फेसबुक आईडी बनाकर लगातार अश्लील फोटो/वीडियों पोस्ट व कमेन्ट किये जा रहे थे। जिस के संबंध में दिनांक- 28.05.2020 को वादिनी थाना मेहनगर, आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर के साथ थाना मेहनगर पर सूचना मिली कि वादिनी के नाम पर फेक ई-मेल आई व फेसबुक बनाकर अश्लील वीडियों सोशल मीडिया पर अपलोड किया जा रहा है। वादिनी को लगातार दोषारोपण किया जा रहा है। इस सूचना पर थाना मेहनगर पर मु0अ0सं0- 76/20 धारा 498ए,506 भादवि, ¾ डीपी एक्ट व 66सी आईटी एक्ट थाना-मेहनगर, आजमगढ़ पर पंजीकृत किया गया इसी क्रम में थाना महाराजगंज पर वादी रामसिंगार यादव ग्राम व पोस्ट देवारा जदीद थाना महाराजगंज पर सूचना दिए की कोई व्यक्ति मेरी पुत्री के नाम से फेक फेसबुक आईडी बनाकर उसका फोटो लगाकर गलत ढंग से फोटो पोस्ट कर रहा है और अश्लील कमेंट लिख रहा है जिस पर थाना महाराजगंज पर मु0अ0सं0-100/20 धारा 66 C आईटी एक्ट व 294 IPC, थाना- महाराजगंज, आजमगढ़ पंजीकृत किया गया है।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह उक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक महाराजगंज व प्रभारी निरीक्षक मेहनगर व साईबर सेल को अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर दिनांक-29.05.2020 को प्रभारी निरीक्षक महाराजगंज मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0-100/20 धारा 66 C आईटी एक्ट व 294 IPC से संबंधित अभियुक्त को साइबर सेल आरक्षी मनीष सिंह की मदद से आरोपी देवेन्द्र यादव S/O चुन्नीलाल यादव R/O इमामुदीनपुर पो0 सुतहरपारा थाना जहांगीरगंज जिला अम्बेडकरनगर को समय करीब 18.40 बजे आरोपी के घर इमामुदीनपुर से गिरफ्तार किया गया व दिनांक-30.05.2020 को प्रभारी निरीक्षक मेहनगर मय हमराह व का0 मनीष सिंह व स्वाट टीम जनपद आजमगढ़ को सूचना मिली कि मु0अ0सं0- 76/20 से सम्बन्धित अभियुक्त जितेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र राम आसरे सिंह सा0 अमरौना थाना चन्दवक, जनपद-जौनपुर जो फेसबूक पर लड़कियों की फेक आईडी बनाकर अश्लील वीडियों अपलोड करता है करौती से गंजौर जाने वाली मार्ग पर खड़ा है। कही जाने के फिराक में है जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। थाना प्रभारी द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर मौजुदा पुलिस बल के मदद से अभियुक्त को पकड़ने हेतु करौती गंजौर पर जा रहे थे। पुलिस की गाड़ी को देखकर अभियुक्त भागने लगा तो मौजुदा पुलिस बल के मदद से दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े हुए व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो अपना नाम जितेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र राम आसरे सिंह सा0 अमरौना थाना चन्दवक, जनपद-जौनपुर बताया। गिरफ्तार दोनो अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोगः-
1- मु0अ0सं0-100/20 धारा 66 C आईटी एक्ट व 294 IPC, थाना- महाराजगंज, आजमगढ़
2- मु0अ0सं0- 76/20 धारा 498ए,506 भादवि, ¾ डीपी एक्ट व 66सी आईटी एक्ट थाना-मेहनगर, आजमगढ़
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. अभियुक्त देवेन्द्र यादव पुत्र चुन्नीलाल यादव निवासी इमामुदीनपुर पो0 सुतहरपारा थाना जहागींरगंज जिला अम्बेडकरनगर (थाना-महारागंज)
2. जितेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र राम आसरे सिंह सा0 अमरौना थाना चन्दवक, जनपद-जौनपुर। (थाना-मेहनगर)
बरामदगी
1. एक अदद विवो मोबाईल 1908 (अभियुक्त जितेन्द्र सिंह उपरोक्त)
2. एक अदद मोबाइल फोन OPPO (अभियुक्त देवेन्द्र यादव उपरोक्त)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1- प्रभारी निरीक्षक श्री स्वतंत्र कुमार सिंह मय हमराह ,थाना- मेहनगर, आजमगढ ।
2. प्रभारी निरीक्षक श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय व उ0नि0 छुन्ना सिंह मय हमराह थाना- महाराजगंज, आजमगढ़ ।
3. निरीक्षक श्री आनन्द प्रकाश सिंह, प्रभारी स्वाट मय टीम जनपद आजमगढ़
4. का0 मनीष सिंह, का0 सत्येन्द्र यादव व का0 कमलेश कुमार, साईबर सेल आजमगढ ।