Breaking News

तीन दिन पूर्व गायब 30 वर्षीय व्यक्ति का सिवान में शव मिलने से सनसनी।

आज़मगढ़।

सरायमीर।. स्थानीय थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व गायब 30 वर्षीय व्यक्ति का सिवान में शव मिलने से सनसनी।पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोग को थाने में बैठाया।मिली जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के आसाड़ा गांव निवासी मुकेश 30 पुत्र स्व. मक्खू की पत्नी कुसुम ने दिनांक 8 मई 020 को थाने में तहरीर दी की उसका पति मुकेश दिनांक 7मई 020 की शाम से घर से बाजार करने गए अभी तक घर नहीं लौटे हैं जिसपर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर ही रही थी। दिनांक 9 मई 020 को पुलिस को सूचना मिली कि तेजपुर गांव में मगही नदी के पुल के पास सिवान में एक शव मिला है मौके पर पहुंचकर पुलिस शव को कब्जे में ले लिया आसपास क्षेत्र के लोग शव मिले स्थान पर पहुंचे तो उसकी पहचान तीन दिन पूर्व गायब मुकेश के रूप में हुई। मुकेश के हत्यारों का पता लगाने के लिए डागस्टाक बुलाया। जांच के दौरान मुकेश की पत्नी कुसुम अपनी सास को एक साथ थाना में पहुंची।सास को थाने पर छोड़ मुकेश की पत्नी और साथ में आया व्यक्ति मोबाइल में पैसा डालने की बात कहकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ त्रिवेणी सिंह ने बताया 8 मई020 को आसाड़ा निवासी की 7 मई 020 को गायब होने की तहरीर मिली थी जिसपर कल ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि नदी के किनारे एक शव मिला है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाच कर रही है कई चीजें उभर कर सामने आ रही है । दो तीन बिन्दु पर विवेचना की जा रही है।हत्यारे का पता लगाने के लिए डाॅगस्टाक टीम भी आयी। मृतक मुकेश की मां ने बताया कि मैं वृहस्पतिवार की शाम को बकरी चराने गयी थी घर आयी तो मुकेश घर पर नहीं था पूछी तो बहु ने बताया कि पोखरा के बाजार तेल लेने गए हैं तीन फोन लगाई तो मुकेश ने कहा कि अभी आ रहा हूँ फोन कट जा रहा था अभी तक आया नही पूछे जाने पर कि मुकेश की हत्या हो गई है किसने बताया तो उन्होंने कहा कि मालूम नहीं मैं बहु उअर्सेपुर के एक लड़का और बहु के बहन के पति के साथ थाने में आ गई हूं। गांव में चर्चा है कि मुकेश के पत्नी का उअर्सेपुर के लड़के शैलेन्द्र पुत्र मन्नीलाल से अवैध संबंध है।मृतक चार बहन में अकेला भाई था।मृतक के तीन लड़की रंगनी, दिक्षा, किंजला और  एक लड़का आर्यन है।मुकेश के हत्या के सम्बंध में पुलिस ने एक व एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने में बैठाई है । हत्या की सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ त्रिवेणी सिंह, ग्रामीण एसपी नागेंद्र प्रताप सिंह ,  सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद व थाना प्रभारी अनिल सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। 


मोहम्मद यासिर सरायमीर 

और नया पुराने