आज़मगढ़।
रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद में स्थित आश्रय स्थल मौलाना आजाद इंटर कॉलेज पर शासन के द्वारा आजमगढ़ जनपद के नामित नोडल अधिकारी शिवप्रसाद ने सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक व्यवस्था का निरीक्षण किया जिसमें आश्रय स्थल के कमरों की साफ-सफाई बेड चादर तकिया व सामुदायिक किचन व भोजन के साथ आ रहे बाहरी मजदूरों को वितरित किये जा रहे पैकेट के साथ उनके निर्मित रजिस्टर अभिलेख का निरीक्षण कर उपजिलाधिकारी सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। वही आज आश्रय स्थल में 36 बाहरी मजदूर आये हुए थे।
जिन्हें सुबह नाश्ता भोजन और मेडिकल टीम के द्वारा थर्मल जांच व उनसे वार्ता कर सुझाव दिए गए। वही 21 मजदूरों को पैकेट वितरित कर उन्हें उनके घर पर होम क्वॉरेंटाइन निर्देश के साथ छोड़ा गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी, तहसीलदार सगड़ी हेमंत कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा सहित मेडिकल टीम व आश्रय स्थल पर तैनात कर्मचारी उपस्थित रहे।