आज़मगढ़।
रिपोर्ट:मनोज चतुर्वेदी
तेज रफ्तार कार बाइक को बचाने में सड़क किनारे दुकान में घुसी दो की मौत आधा दर्जन घायल।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र के बागखालिस बाजार में तेज रफ्तार कार के कहर से दो की मौत आधा दर्जन घायल।
जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद के थाना जलालपुर क्षेत्र के मुकेश पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम पराऊगंज रामपुर जिला जौनपुर स्विफ्ट डिजायर से आ रहा था कि आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग पर बागखालिस बाजार में
तेज रफ्तार कार बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सोलर लाइट तोड़ते हुए जितेंद्र शर्मा पुत्र सूर्यनाथ शर्मा निवासी दाउदपुर की स्थिति कट्रेन को तोड़ते हुए साइकिल की दुकान के बाहर स्थित आधा दर्जन साईकिल को रौदते हुए डॉक्टर मुरत के सेवा सदन के बाहर दवा लेने के लिए बाइक से पहुंचे फुरकान पुत्र इरफान की बाइक पर चढ़ गई जिसमें दुकान के बाहर बैठे हुए लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही घर से सब्जी व दवा लेने के लिए सगड़ी कस्बा निवासी हरिप्रसाद चौहान पुत्र राम चरण चौहान 61 साल वह लाखन पुत्र छठ को उम्र 40 साल निवासी शाहपुर जो ठेला चालक था गंभीर रूप से घायल हो गया। आजमगढ़ जिला अस्पताल 108 नंबर एंबुलेंस के द्वारा ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
वहीं गंभीर रूप से घायल फुरकान पुत्र इरफान उम्र 22 साल निवासी बागखालिस को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जितेंद्र शर्मा पुत्र सूर्यनाथ निवासी दाउदपुर शाकिर पुत्र जाकिर उम्र 25 साल निवासी धौराहरा अर्जुन पुत्र राम सुभग उम्र 20 साल भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
वही कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया कार में सवार मुकेश पुत्र श्यामलाल को आजमगढ़ जिला अस्पताल में गंभीर रूप से भर्ती कराया गया ।
सूचना पर मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने कार को जेसीबी से लेकर थाने पहुंची वहीं दुर्घटना में टूटी साइकिल व बाइक को भी थाने ले जाया गया।