आज़मगढ़।
रिपोर्ट: मुहम्मद यासिर
आज़मगढ़। एक बाप 35 वर्षीय बेटी का पता लगाने के लिए दर दर भटक रहा है नही मिला रहा है कहीं इंसाफ।
ज्ञात हो कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के चांदपुर आयाम निवासी अबु मोहम्मद ने आरोप लगाया कि उसकी 35 वर्षीय बेटी सहाना बानो की शादी लगभग दस वर्ष पूर्व थाना बिलरीयागंज ग्राम भगतपुर निवासी अबरार पुत्र मैनुद्दीन के साथ हुई थी जिससे दो बच्चा पैदा हुए उसके बाद मेरी बेटी को अबरार मारने पीटने लगा मैं उसको अपने घर ले आया। कई वर्षों तक अबरार ना मेरी बेटी सहाना बानो और ना तो दोनों बच्चों की खोजबीन की ना ही खर्चा दे रहा था। मैंने उसके लिए फैमिली न्यायालय में मुकदमा किया दिनांक 28 जनवरी 020 को मेरे बेटी के पक्ष में फैसला हुआ। फैसला होते ही अबरार ने धमकी दी कि मुकदमा जीत गए हो समझूंगा। दिनांक 29 जनवरी 020 सहाना ने मकदूम शाह मजार अम्बेडकर नगर मानी गई मन्नित को उतारने के लिए चादर चढ़ाने गई वापस नही आयी।मैंने निजामाबाद थाना में अबरार, तहबरपुर थाना क्षेत्र के सरदह के अधिवक्ता रामनिवास पुत्र गुरूचन यादव उसके साले और अधिवक्ता के पत्नी के खिलाफ बेटी सहाना बानो का अपहरण करने के लिए तहरीर दी थाने में सुनवाई नहीं होने पर मैं आजमगढ़ कप्तान को तहरीर तो निजामाबाद पुलिस ने एक गुमशुदगी दर्ज कर लिया पांच महीने हो गये मेरे बेटी का कुछ अता-पता नही चल रहा है। इसके लिए कई बार कप्तान के पास गया। अब मजबूर होकर 7 मई 020 को फैक्स और मुख्यमंत्री जन शिकायत पोर्टल के द्वारा मुख्यमंत्री के पास प्रार्थना पत्र देकर मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाई है, देखते हैं कब मुझे इंसाफ मिलता है।