आज़मगढ़।
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खानपुर स्कूल के पास साइकिल से गिर कर युवक की मौत।मिली जानकारी के अनुसार थाना सरायमीर ग्राम खानकाह निवासी धर्मेंद्र 40 पुत्र कुमार प्रताप 10 मई 020 शनिवार की शाम घर से अच्छा खासा साइकिल चलाकर दवा लेने डॉक्टर के यहाँ गया था लगभग सात बजे शाम को वापस आते समय रास्ते में गांव के करीब खानपुर स्कूल के पास साइकिल से गिरा कर तड़पने लगा।सूचना पाकर परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुँचकर हालत बिगड़ती देख 108 डायल किया और तत्काल 112 को सूचना दिए सूचना पाते ही स्वस्थ विभाग की 108 व 112 की गाड़ी और एसाआई विपिन कुमार मौके पर पहुचे और तत्काल धर्मेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गए जहाँ डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया।लोगों का कहना है की धर्मेंद्र को हार्टअटैक आने से मौत हो गई है । मृतक की शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर सरायमीर