Breaking News

चोरी के बाईक के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना बरदह

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद आजमगढ़ के द्वारा वारण्टी व गोवध के वांछितों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  क्षेत्राधिकारी लालगंज  व प्र0नि0 नन्द कुमार तिवारी  के कुशल निर्देशन आज दिनांक 10.5.20 को उ0नि0 बसन्त लाल , उ0नि0  अजीत कुमार दूबे, मय हमराह कर्म0गण का0 सुरेन्द्र शर्मा का0 जितेन्द्र सिंह के थाने से रवाना होकर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अ0सं0 356/17 धारा 419/420/467/468/471 IPC व 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 से सम्बन्धित शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर दविश देते हुए ठेकमा बाजार में मामूर था कि उसी समय जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्त फैजान उर्फ गुल्लू S/O कयूम R/O बक्सपुर थाना बरदह आजमगढ एक चोरी की गई पल्सर मो0सा0 जो बिना नम्बर है। बक्सपुर की तरफ से सरायमोहन के रास्ते पर आ रहा है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकात है। इस सूचना पर विश्वास करके उपस्थित पुलिस बल के मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुए साथ लेकर तत्काल सरायं मोहन तिराहे पर आकर दुकान की आड लेकर अभियुक्त के आने का इन्तजार किया जाने लगा, कुछ ही देर में एक व्यक्ति पल्सर मो0सा0 से आता हुआ दिखाई दिया इशारे से सड़क पर आकर रोकने की कोशिश की गई तो अचानक पीछे मुड़कर भागना चाहा कि फिसल कर मो0सा0 सहित गिर गया कि आवश्यक पुलिस बल का प्रयोग करके हिरासत पुलिस में लिया गया। नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम फैजान उर्फ गुल्लू पुत्र क्यूम ग्राम बक्सपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ बताया, जामा तलाशी ली गई तो पहने पहुए कपड़ों के अलावा कोई आपत्ति जनक वस्तु बरामद नहीं हुई साथ में मौजूद मो0सा0 बजाज पल्स को चेक किया गया तो पीछे नम्बर प्लेट नहीं है। तथा चे0नं0 MD2A11CZ9ECG31916, इ0नं0 DHZCEG11339 अंकित होना पाया गया। कड़ाई से पूछताछ की गई तो बताया कि साहब यह मो0सा0 चोरी की है। दिनांक 20.03.20 को ग्राम बौवावार से इस चोरी किया हूँ। उसी समय से इस गाडी का इस्तेमाल कर रहा हूँ। पकडे जाने के डर से नम्बर प्लेट निकाल दिया हूँ। इसका रजिस्ट्रेशन नम्बर UP 50 AK 6617 है साथ में मौजूद उ0नि0 श्री अजीत कुमार दूबे द्वारा बताया गया कि इस मो0सा0 के चोरी होने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 74/20 धारा 379 IPC का अभियोग विरुद्ध अज्ञात दर्ज है।अभियुक्त को अपराध का बोध कराकर हिरासत पुलिस मे लेकर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। 

और नया पुराने