आज़मगढ़
रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी
थाना बरदह
1 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
उ0नि0 अजीत कुमार मय हमराह का0 जितेन्द्र सिह, का0 अभय प्रताप सिह के थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र भाल क्षेत्र व तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित 68/2020 धारा 41,411,414,420,467,468,471 भादवि की तलाश करता हुआ दीदारगंज में मौजूद था कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त अपने विल्डिग मैटेरियल के दुकान सरावां में मौजूद है कि इस सूचना पर विश्वास कर मैं उ0नि0 मय हमराहियान के अभियुक्त अजय यादव के बिल्डिग मैटेरियल की दुकान पर पहुंचा तो एक व्यक्ति दुकान पर मौजूद मिला जिससे नाम व पता पूछा गया तो अपना नाम 1. अजय यादव पुत्र रामभवन यादव सा0 चकगंजअलीशाह (सरावां) थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ बताया चूकि अजय यादव उपरोक्त मुकदमा उपरोक्त मे नामजद अभियुक्त है तथा विवेचना से उसके विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य है । अत: पहचान पुख्ता होने पर अभियुक्त 1. अजय यादव पुत्र रामभवन यादव सा0 चकगंजअलीशाह (सरावां) थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बता कर समय करीब 07.45 बजे शाम मे हिरासत पुलिस मे लिया अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
थाना जहानागंज
01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
आज दिनांक-10.05.2020 को वांछित/वारंटी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में मु0अ0सं0 79/2020 धारा 323/504/506/354 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट के वाछिंत अभियुक्त इमरान अन्सारी पुत्र वजीर अन्सारी ग्राम भुजही थाना जहानागंज आजमगढ़ को अभियुक्त के घर ग्राम भुजही से समय करीब 12.45 बजे दबिश देकर गिरफ्तार किया गया ।
थाना निजामाबाद
02 नफर अभियुक्त,02 नफर अपचारी किशोर व 02 नफर अभियुक्ता
आज दिनांक- 10.05.2020 उ0नि0 श्री अनिरूद्ध कुमार सिंह मय हमराहियान द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 67/20 धारा 147,148,149,307,308,323,452,504,506 भादवि से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त व 02 नफर अपचारी किशोर तथा व0उ0नि0 आकाश कुमार मय हमराहियान द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 68/20 धारा 147,149,323,186,332,353,188 भादवि से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्ता को नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0न्यायालय चालान किया गया।
थाना-अतरौलिया
2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया हिमेन्द्र सिंह के निर्देशन में मु0अ0 सं0 47/20 धारा 498 A/304B IPC व 3/4 DP एक्ट दिनांक 09/05/2020 को पंजीकृत हुआ | उपरोक्त मुकदमा से सम्बंधित वांछित अभियुक्त की तलाश मेंक्षेत्र में मामूर था कि मुखबिर खास की सूचना के घर से अभियुक्तगण 1. रामआसरे चौहान पुत्र सुर्यलाल चौहान 2. जगरोपना देवी पत्नी रामआसरे साकिन खालिसपुर देवरापट्टी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया | जिसका माननीय चालान न्यायालय किया जा रहा है ।
नोट- जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कुल 53 व्यक्तियों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई।