Breaking News

बगैर मास्क लगाए टहल रहे 37 लोगो पर किया गया जुर्माना।

हरदोई।

रिपोर्ट: विशाल बाजपेयी

पाली (हरदोई)- नगर पाली में  रविवार को बिना फेस मास्क लगाकर टहल रहे लोगो पर अधिशासी अधिकारी व पाली पुलिस द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी । इस दौरान 37 लोगों से 100 रुपये प्रति व्यक्ति जुर्माना बसूला गया।
आपको बताते चलें कि लगातार किसी न किसी माध्यम से लोगों को मास्क ,रुमाल,गमछा आदि लगाने की अपील की जा रही है । इसके वावजूद लोग नियमों का उल्लंघन करने से बाज नही आ रहे हैं। ऐसी स्तिथि में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रविवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने पुलिस की सहायता से पाली बाजार में टहल कर कुल 37 लोगों के चालान काटे। सभी से 100 -100 रुपये चलाना काट कर कुल 3700 रुपये आज वसूले गए है। अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ल ने बताया कि पहली बार 100 रुपये ,दूसरी बार 250 रुपये व तीसरी बार 500 रुपये का चालान काटने का प्रावधान है। इस दौरान उन्होंने लोगों से लॉक डाउन का पालन करने व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
इस मौके पर उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह कॉस्टेबल शिव कुमार, महिला कांस्टेबल प्रियंका शर्मा , गुलशाना नगर पंचायत कार्यालय सहायक कपिल अवस्थी मौजूद रहे ।

और नया पुराने