Breaking News

खुद की पत्नी को फेसबुक पर अश्लील शब्दों का प्रयोग कर बदनाम करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कोतवाली

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पान्डे व क्षेत्राधिकारी नगर ईलामारन जी के कुशल पर्यवेक्षण के क्रम में आज दिनांक 01.06.2020 को समय 10:00 बजे मु0अ0सं0- 130/ 2020 धारा 323,504, 506, 294, 498a, भादवि ¾ डीपी एक्ट 67 ए आईटी एक्ट थाना कोतवाली आजमगढ़ से वांछित अभियुक्त पुनीत कुमार पुत्र तेज नारायण निवासी ठुठीया थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ जो खुद की पत्नी को फेसबुक के माध्यम से अश्लील शब्दों का प्रयोग कर बदनाम करता था करना व दहेज की मांग प्रताड़ित कर परेशान कर रहा था वादिनी के लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय अभियोग पंजीकृत कर कोतवाली टीम द्वारा अभियान के तहत चर्च चौराहे के पास अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0- 130/ 2020 धारा 323,504, 506, 294, 498a, भादवि ¾ डीपी एक्ट 67 ए आईटी एक्ट थाना कोतवाली, आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त

1. पुनीत कुमार पुत्र तेज नारायण निवासी ठुठीया थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री कृष्ण कुमार गुप्ता जनपद आजमगढ़ 
2. कांस्टेबल प्रभाकर यादव थाना कोतवाली आजमगढ़ 
3. कांस्टेबल जगदीश यादव थाना कोतवाली आजमगढ़ 
4. महिला कांस्टेबल सुदक्षिणा पान्डे थाना कोतवाली आजमगढ़ 
5. महिला कांस्टेबल शैल देवी थाना कोतवाली आजमगढ़

और नया पुराने