आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 28 मई-- जिलाधिकारी ने बताया कि गोरखपुर लैब में भेजी गयी जांच रिपोर्ट में से 06 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव प्राप्त हुई। जिसमें 03 व्यक्ति खरौटी मोहम्मदपुर के है जो मुम्बई से ट्रक के माध्यम से अपने गांव में आये थे, जो गांव के बाहर ही कोरेनटाइन थें। 01 व्यक्ति ऊचहुॅआ मंेहनगर का, 01 व्यक्ति रानी की सराय का, 01 व्यक्ति शिवपुर महराजगंज का रहने वाला है जो मुम्बई से मोटरसाइकिल से गांव आया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि 01 मई से अब तक करीब सवा लाख प्रवासी मजदुर गांवों में आ गये है जिसमें लगभग 45,000 प्रवासी मजदुर अपने साधनों या अनौपचारिक रूप से आये है। उन्होने कहा कि जो प्रवासी मजदुर ट्रेनों/बसों के माध्यम से पंजीकृत करा कर आये है, यदि उनमें कोरोना के लक्षण पाया जा रहा है तो उनका इलाज कराया जाा रहा है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया है कि जो प्रवासी मजदुर अपने साधनो या अनौपाचारिक रूप से गांवों मंे आ है या आ रहे है, आस-पड़ोस के लोग भावनात्मक लगाव रखे, मास्क का प्रयोग करे, उनको इधर-उधर न घुमने दे, ग्राम निगरानी समिति बराबर निगरानी रखे। यदि उनमें कोई सर्दी, जुकाम, बुखार के लक्षण आता है तो उसकी सूचना तुरन्त उच्चाधिकारियों कोे दे। जिससे उनका समय से उपचार कराया जा सकें।