आज़मगढ़।
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के 40 वर्षीय व्यक्ति की बिजली के चपेट में आने से मौके पर मौत परिजनों का ररो-रोकर बुरा हाल। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र शाहपुर निवासी विरेन्द्र यादव 40पुत्र दुखरन प्रतिदिन की भांति भोजन करके परिवार के साथ घर में सोया था। रात को लगभग चार बजे बिजली के पंखा को चालू करने के लिए उठा ज्योंही पंखा चालू करना चाह तभी वह बिजली की करेंट के चपेट में आने से जमीन पर गिर कर तड़पने लगा जबतक परिवार के लोग कुछ समझ पाते तबतक विरेन्द्र यादव ने मौके दम तोड़ दिया। विरेन्द्र की मौत होते ही घर में कोरहाम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर