आज़मगढ़। 31 मई को आई रिपोर्ट में छह नए संक्रमित पाए गए है। इस तरह एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है। इससे पूर्व शुक्रवार को 19 व्यक्तियों की रिपोर्ट काेरोना पॉजिटिव आई थी। इस तरह जिले में अब कोराेना के कुल संक्रमितों की 94 हो गई है। दो की पहले ही मौत हो चुकी है। नौ मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। इस प्रकार एक्टिव मरीजों की संख्या 83 हो गई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ए के मिश्रा ने पुष्टि करते हुए बताया कि नए संक्रमितों में एक व्यक्ति जिला अस्पताल का, एक भीलमपुर पवई फूलपुर का, एक मेजवा फूलपुर का, एक जिवली मार्टीनगंज का, एक तेलीपुर निजामाबाद का तथा एक बेरीना विशम्भरपुर लालगंज आजमगढ़ का रहने वाला है। यह भी जानकारी दी कि
सभी कोरोना पाजीटिव मरीजों को महामृत्युंजय डेन्टल काॅलेज इटौरा में भर्ती कर ईलाज किया जा रहा है।