Breaking News

बिलरियागंज में आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नेतृत्व में मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: ब्यूरो

सगड़ी( बिलरियागंज) 30 मई हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर  सगड़ी तहसील के बिलरियागंज में आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सगड़ी तहसील के अध्यक्ष ध्यान चंद यादव व मंडल सरंक्षक रोशन लाल के नेतृत्व में आयोजित की गई।
बैठक का उद्देश्य कलम के माध्यम से समाज मे फैली हुई बुराइयों को उजागर करना व निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करना  जिसमे लोगों ने एक दूसरे को बधाई देते हुवे शुभकामनाएं दी इस मौके पर तहसील उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि 30 मई 1826 को ही भारत मे हिंदी पत्रकारिता की नींव रखी गयी थी इसी तिथि को सबसे पहला अखबार 'उदन्त मार्तण्ड' का प्रकाशन पंडित युगल किशोर शुक्ला द्वारा किया गया था।तभी से इस तिथि को पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर राजकुमार गुप्ता,राजकुमार जायसवाल, हरबंस चतुर्वेदी, सुनील,संजीवन प्रजापति,आदि लोग उपस्थित रहे ।

और नया पुराने