Breaking News

कोरोना से जंग योग के संग - रवि प्रकाश

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ जनपद के राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को योग का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है

कोविड-19 संक्रमण से बचने, अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग मंच के तत्वाधान में ऑनलाइन योग का प्रशिक्षण रवि प्रकाश यादव  द्वारा दिया जा रहा है  l
जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के मुस्कुराएगा इंडिया मुहिम के तहत जनपद के राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी कार्यक्रम अधिकारी सहित छात्र छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं मुख्य रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं  l
प्रशिक्षण में मुख्य रूप से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले आसन एवं प्राणायाम की विस्तृत जानकारी दी जा रही है l
प्रशिक्षण के दौरान रवि प्रकाश यादव ने बताया कि प्राणायाम में भस्त्रिका कपालभाति अनुलोम- विलोम यदि हम हर रोज करते हैं तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और व्यक्ति के दिनचर्या में भी बदलाव आ जाता है , कोरोना से जंग हम तभी जीत पाएंगे जब योग के संग होंगे , कोरोना से जंग योग के संग l
इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति प्रजापति ने कहा कि इस समय हमारा देश कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के दौर से गुजर रहा है कोरोनावायरस उन व्यक्तियों को अधिक प्रभावित करता है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कमजोर है संकट की इस घड़ी में योग की महत्ता को देखते हुए सभी को योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है lजिसमें सभी पूरी उत्सुकता और तन्मयता के साथ प्रशिक्षण का लाभ उठा रहे हैं l इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरविंद यादव, संतोष गुप्ता, डॉ  सुनीता सिंह, डॉ नीरज कुमार श्रीवास्तव गुरुदेव हरिदास यादव सफल बना रहे हैं  l

और नया पुराने