लखीमपुरखीरी।
जनपद लखीमपुर खीरी लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस व प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसके क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया है। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार पुलिस अधीक्षक पूनम द्वारा स्वयं भी जनपद मुख्यालय स्तर पर प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट धारण कर पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इसके साथ ही प्रत्येक सर्किल स्तर पर उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान जनता से लॉकडाउन का पालन करने की अपील भी की गई।
रिपोर्ट श्याम सिंह