Breaking News

लाॅकडाउन पार्ट-3 घोषित, लेकिन शासन से एडवाइजरी नहीं की गई है जारी, लिहाजा पूर्व की भांति ही प्रभावी रहेगा लॉक डाउन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 02 मई-- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 04 मई 2020 से 02 सप्ताह के लिए (17 मई 2020 तक) लाॅकडाउन पार्ट-3 घोषित किया गया है। उन्होने बताया कि भारत सरकार द्वारा लाॅकडाउन पार्ट-3 का जो एडवाइजरी जारी किया गया है, उसके परिप्रेक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा भी लाॅकडाउन बढ़ाने हेतु एडवाइजरी जारी किया जाता है, लेकिन अभी तक राज्य सरकार द्वारा लाॅकडाउन बढ़ाने के लिए कोई एडवाइजरी जारी नही किया है।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लाॅकडाउन के सम्बन्ध में एडवाइजरी जारी करने के बाद जिलाधिकारी द्वारा जनपद में लाॅकडाउन लागू करने के लिए एडवाइजरी जारी किया जाता हैं। 
इसी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व मंे लागू हुए 15 अप्रैल से 03 मई 2020 तक जनपद में लाॅकडाउन प्रभावी है, जो वर्तमान समय मे भी प्रभावी रहेगा। 

और नया पुराने