Breaking News

डीआईजी ने जवानों को योग की बारीकियों के बारे में बताया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

योगाभ्यास में मुख्य रूप से देव विजय यादव ने प्राणायाम और सूर्य नमस्कार के बारे में विंदू वार सांसों के साथ योग की बारीकियों के बारे में बताया जिससे कि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता सुदृढ़ हो और हम किसी भी बीमारी के संक्रमण से बचे रहें।
योग गुरु देव विजय यादव ने बताया कि योग के निरंतर अभ्यास से हमारे बॉडी के इंटरनल पार्ट जैसे कि फेफड़ा पेनक्रियाज नस नाडिया मजबूत होती हैं बहुत सारे ऐसे तत्व जो हमें बाहर से पोषक के रूप में नहीं मिलते वह स्वयं योग के अभ्यास से निरंतर बनने की प्रक्रिया आरंभ हो जाती है इस प्रकार हमें योगाभ्यास करने से हमारे जीवन में सुखद अनुभूति होगी ।
योगाचार्य ने बताया की नित क्रिया के उपरांत योग को अपने जीवन में प्रतिदिन करे और राष्ट्र के लिए कार्य करें निरोगी बने योगी बने का संकल्प दिलाते हुए उन्होंने करे योग रहे निरोग का नारा दिया इस अवसर पर डीआईजी ने जवानों को योग की बारीकियों के बारे में बताया उन्होंने कहा कि जवानों के लिए योग बेहद जरूरी है स्वस्थ जीवन से ही हम अपने कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए कर सकते हैं उन्होंने जवानों को सुबह उठकर गर्म पानी पीने की सलाह दी और अपने दैनिक दिनचर्या में प्राणायाम को सहज रूप से बताने और करने के उद्देश्य को भी बारीकियों से बताया। डीआईजी ने कार्यक्रम का समापन करते हुए जवानों से अपील किया कि सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखें, मास्क लगाएं, अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहे, अपने घर के आस-पास स्वच्छ रखें, लोगों को जागरूक करें , उन्होंने जनपद वासियों से अपील की घर में रहे बहुत आवश्यक हो तो अकेले ही किसी जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकले।

और नया पुराने