आज़मगढ़।
रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी।
थाना-महाराजगंज
गिरफ्तारी 01 नफर वांछित
प्रभारी निरीक्षक महराजगंज अरविन्द पाण्डेय मय हमराही फोर्स के क्षेत्र में मामूर थे कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं 36/2020 धारा 147, 148, 149, 34, 302, 427 IPC थाना महराजगंज आजमगढ़ का वांछित अभियुक्त अवधेश शुक्ला पुत्र सूर्यनरायन निवासी गोंदापुर थाना महराजगंज आजमगढ़ की गिरफ्तारी रग्घुपुर छावनीथाना क्षेत्र महराजगंज से आज सुबह 8.30बजेमुखबीर खास की सूचना पर की गयी। अभियुक्त को मा0 न्यायालय आजमगढ़ भेजा गया ।
थाना-दीदारगंज
01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
आज दिनांक 03.5.2020 को थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह उनि0 अखिलेश चन्द्र पान्डेय का0 सत्येन्द्र प्रजापति,का0 अनुप कुमार,म0का0 अनीता कुमारी मय वाहन सरकारी UP50AG0212 मय चालक का0 रशीद खाँ के रवाना शुदा रो0 आम तारिखी देखभाल क्षेत्र, नोबल कोरोना वायरस 19 के दृष्टिगत जनपद को किये गये लाकडाउन के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व पेण्डिंग विवेचना, जाँच पेन्डिग एहकामात व SR/गोवध के वांछित अभियुक्त मामूर था कि तभी जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि आप के थाने के मु0अ0सं0 129/19 धारा 307 भा0द0वि0 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित अभियुक्त सेराज पुत्र मोबिन सा0 जैगहाँ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर इस समय जैगहाँ रोड़, फूलेश मोड़ पर बाबा अम्बेडकर जी की मूर्ति के पास खडा हैं कही जाने के फिराक में हैं,शीघ्रता की जाय तो पकड़ा जा सकता है । मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके मैं थानाध्यक्ष मय हमराहीयान मय मुखबीर खास के जैगहाँ रोड़ फूलेश मोड़ बाबा अम्बेडकर जी की मूर्ति पहुँचा मुखबिर खास ने इशारा करके बताया की बाबा अम्बेडकर जी की मूर्ति के पास खड़ा हुआ व्यक्ति सेराज पुत्र मोबिन सा0 जैगहाँ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर हैं और चला गया कि हम पुलिस वालो ने एक बारगी दबिश देकर हिकमत अमली से करीब 15-20 कदम दौडाकर आवश्यक बल का प्रयोग करते हुये उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया तथा पकडे गये व्यक्ति से उसका नाम पता पुछा गया तो अपना नाम सेराज पुत्र मोबिन सा0 जैगहाँ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर बताया जिसे मु0अ0सं0 129/19 धारा 307 भा0द0वि0 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ में नामित व वांछित अभियुक्त होने का बोध कराते हुये बाजाफ्ता बकायदा समय 05.45 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । दौरान गिरफ्तारी मा0 सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेशो व निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया,अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
थाना-फूलपुर
1 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
आज दिनांक 03.05.20 को उप निरीक्षक कमला शंकर गिरी मय हमराही फोर्स के क्षेत्र में मामूर थे कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं 89/2020 धारा 3(1) गैंगेस्टर अधिनियम थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ का वांछित अभियुक्त * समीउल्लाह उर्फ़ खिस्सू पुत्र सुल्तान निवासी कौड़िया थाना फूलपुर आजमगढ़ की गिरफ्तारी ग्राम कौड़िया से आज सुबह 8.00 बजे मुखबीर खास की सूचना पर की गयी। अभियुक्त को मा0 न्यायालय आजमगढ़ भेजा गया ।
थाना-फूलपुर
आबकारी एक्ट में एक गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, आजमगढ़ के नेतृत्व में दिनांक 02.05.2020 को समय 17.45 बजे उ0नि0 ओम सिंह यादव मय फोर्स के लाक डाऊन व धारा 144 सीआरपीसी व कोविड -19 के कारण सम्पूर्ण देश में संक्रमण जैसी बीमारी को देखते हुए समस्त प्रकार के शराब की दुकाने बन्द है ।
शान्ति व्यवस्था डियूटी व चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर अभियुक्त जगदीश प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व0 मोती चन्द्र गुप्ता निवासी कुर्मी टोला थाना कोतवाली, आजमगढ़ के कब्जे से पाण्डेय बाजार तिराहा पर मोटर साईकिल नं0 UP50AK5964 पैशन प्रो के डिग्गी से 16 शीशी अवैध शराब डिस्पैच रिटेल शाप अम्बारी व असिफगंज अंकित बरामद हुआ । अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है । एवं दोनो सरकारी रिटेल शॉप अम्बारी व असिफगंज से निकासी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट आबकारी विभाग को प्रेषित की जा रही है।
शान्ति व्यवस्था डियूटी व चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर अभियुक्त जगदीश प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व0 मोती चन्द्र गुप्ता निवासी कुर्मी टोला थाना कोतवाली, आजमगढ़ के कब्जे से पाण्डेय बाजार तिराहा पर मोटर साईकिल नं0 UP50AK5964 पैशन प्रो के डिग्गी से 16 शीशी अवैध शराब डिस्पैच रिटेल शाप अम्बारी व असिफगंज अंकित बरामद हुआ । अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है । एवं दोनो सरकारी रिटेल शॉप अम्बारी व असिफगंज से निकासी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट आबकारी विभाग को प्रेषित की जा रही है।
नोट- जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कुल 23 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी ।