आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-सिधारी
प्रभारी निरीक्षक सिधारी विनय कुमार मिश्र मय हमराही द्वारा मु0 अ0सं0 70/2020 धारा 147/149/336/188/269/511 भादवि व 3 महामारी अधि0 से संबधित अभि0गण 1. राकेश गौड़ पुत्र श्रीराम उम्र 21 वर्ष 2. धनन्जय गौड़ पुत्र हरिहर गौड़ उम्र 19 वर्ष 3. राहुल गुप्ता पुत्र श्यामलाल उम्र 24 वर्ष 4. विक्की गौड़ पुत्र सुबेदार गौड़ उम्र 19 वर्ष 5. रवि पटवा पुत्र रमेश पटवा सा0 28 वर्ष 6. श्यामू गुप्ता पुत्र श्री सुभाष गुप्ता उम्र 22 वर्ष 7. शैलेश पुत्र मनराज उम्र 28 वर्ष 8. चन्दन गुप्ता पुत्र शिवनारायण उम्र 20 वर्ष समस्त साकिनान हुसैनगंज थाना सिधारी आजमगढ़ दिनांक 03.05. 2020 को समय 12.30 बजे बेलईसा से गिऱफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तगण को आवश्यक विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 1.05.2020 को समय 18.44 पर कोबरा 16 मे लगे का0 रोहित मिश्रा से उ0नि0 दिग्विजय नाथ तिवारी थाना सिधारी जनपद आजमगढ सुचना मिली की ग्राम हुसैनगंज मे मनरेगा के कार्य को लेकर ग्राम प्रधान हुसैनगंज के पक्ष के लोगो व मनरेगा मे काम करने वाले मजदुरो के बीच जाब कार्ड बनाने की बात को लेकर विवाद हो गया है दोनो पक्षो के लोगो की काफी भीड़ है इस बात की उ0नि0 दिग्विजयनाथ तिवारी द्वारा सुचना प्रभारी निरीक्षक सिधारी को देकर मौके पर ग्राम हुसैनगंज मे नहर पुलिया पर पहुँचे तो देखा कि का0 देवतानन्द सिंह का0 रोहित मिश्रा एवं का0 रामचन्द्र प्रसाद को चोटे आयी है तथा का0 देवतानन्द सिंह एवं का0 रामचन्द्र प्रसाद की मोटरसाईकिलो को क्षतिग्रस्त किया गया है उक्त आरक्षी गण देवतानन्द सिंह , रामचन्द्र प्रसाद एवं रोहित मिश्रा से पुछने पर ज्ञात हुआ की दोनो पक्षो को समझाने पर की शासन द्वारा कोरोना वायरस के दृष्टीगत पुरे भारत मे लाकडाउन एवं धारा 144 सीआरपीसी लागू किया गया है जिसका आप लोगो द्वारा उलंघन किया जा रहा है तो ग्राम हुसैनगंज के सैकड़ो लोग एक राय होकर अपने-अपने हाथो मे लिये लाठी डण्डा बाँस का फट्ठा ,लोहे की सरिया लेकर गाली गुप्ता देते हुए यह कहते कि मारो पुलिस वालो को आरक्षी गण को मारपीट कर हम लोगो बुरी तरह से घायल कर दिये तथा गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर फेक दिये है तथा ईट पत्थर हम लोगो को मारते हुए तथा जान माल की धमकी देते हुए चले गये जिससे गाँव मे अफरा तफरी एवं दहशत का मौहौल हो गया था तथा गाँव के लोग दहशत से अपने-2 घरो का दरवाजा बन्द कर दुबक गये थे। जिसके संबध मे हल्का प्रभारी उ0नि0 दिग्विजयनाथ तिवारी द्वारा थाना हाजा पर मु0अ0स0 70/2020 दि0 02.05.2020 को पंजीकृत कराया गया था ।