आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना फूलपुर।
वरामदगी तीन राशि गाय व एक स्कार्पियो वाहन मु0अ0सं 132/2020 धारा धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 3/11 पशु क्रुरता अधिनियम थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़-
वांछित/वारंटी व गोवध अपराध के रोक थाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान मे
पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेन्द्र प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी फूलपुर रविशंकर प्रसाद के कुशल नेतृत्व मे आज दिनांक 20.05.20 को प्र0नि0 शेर सिंह तोमर मय हमराही फोर्स के अम्बारी चौराहे पर मौजुद था कि विलार मऊ बैरियर पर लगे पुलिस द्वारा जरिये दुरभाष सूचना दी गयी की एक स्कार्पियो सफेद रंग की रोकने पर भी नही रूकी और तेज गति से अम्बारी के तरफ भाग रही है कि इस सूचना पर विश्वास करके अम्बारी चौराहे पर बैरियर लगा कर आने वाले गाड़ी का इन्तजार करने लगे कि कुछ ही देर में एक सफेद रंग की स्कार्पियो अम्बारी चौराहे पर आयी जिसे टार्च की रोशनी से रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त स्कार्पियो चालक नें स्कार्पियो को लगे बैरियर को धक्का मारते हुए दीदारगंज की ओर भागा जिसका पिछा हम पुलिस बल द्वारा किया गया उक्त गाड़ी भीखपुर चक्की से भीखपुर गाँव की ओर मोड़ कर भागा जिसका एक पिछला टायर भष्ट हो गया तथा स्कार्पियो के दो चक्के सड़क से खेतो में उतर गया तथा उक्त स्कार्पियो में बैठे दो व्यक्ति अपना अपना दरवाजा खोलकर खेतो के तरफ भागे जिनका पिछा हम पुलिस बलो द्वारा किया गया किन्तु अन्धेरे का लाभ उठाते हुए दोनो व्यक्ति भागने मे सफल रहे । मौके पर आकर स्कार्पियो को देखा गया तो उसमे 3 राशि गोवंश बुरी तरीके से क्रुरता पुर्वक बाधं कर डाले गये थे । स्कार्पियो वाहन के दरवाजे को खोलने का काफी प्रयास किया गया किन्तु नही खुल रहा था अगर पशुओ को गाड़ी से नही निकाला जाता तो इनकी वर्वर्ता पूर्वक मृत्यु हो सकती थी कि उक्त स्कार्पियो वाहन के दरवाजे व शीशे गाँव वालो की मदद से तोड़कर पशुओ को गाड़ी से उतारा गया । जिसमें से एक राशि गोवंश उठने में असमर्थ है जिससे प्रतित होता है कि इसके साथ क्रुरता पूर्वक मार पीट की गयी है डाक्टरी मुआइना हेतु अलग से रिपोर्ट पशुचिकित्साधिकारी को अलग से दी जायेगी । स्कार्पियो को देखा गया तो पिछे नम्बर यूपी 67 बी 6100 अंकित पाया गया बरामद गोवंश , स्कार्पियो को समय करीब 05.00 बजे कब्जा पुलिस में लिया गया अभियुक्त गणों का यह कार्य अन्तर्गत धारा 3/5A/8 गोवध अधि0 व धारा 3/11 पशु कुरता निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया
नाम पता अभियुक्त-
दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.प्र0नि0 श्री शेर सिह तोमर थाना फूलपुर आजमगढ़
2.उ0नि0 राजीव कुमार थाना फूलपुर आजमगढ़
3.हे0का0 कमलेश मिश्रा थाना फूलपुर आजमगढ़
4.का0 श्रवण शुक्ला थाना फूलपुर आजमगढ़
5.का0नीरज कुमार थाना फूलपुर आजमगढ़
6.का0 जितेन्द्र यादव थाना फूलपुर आजमगढ़