आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ : पुलिस महानिदेशक ओमप्रकाश सिंह ने प्रदेश में एक मई से पंद्रह मई तक गोकशी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने का आदेश दिया गया था । जिसमें आजमगढ़ परिक्षेत्र के आजमगढ़, मऊ, बलिया जनपदों में पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ सुभाष चंद्र दुबे के नेतृत्व में गोकशी करने वाले लोगों पर अभूतपूर्व कार्रवाई की गई थी। इस अभियान के दौरान गोकशी करने वालों के खिलाफ की गई विशिष्ट निरोधात्मक कार्रवाई के फलस्वरूप वाराणसी जोन में परिक्षेत्र आजमगढ़ एवं परिक्षेत्र आजमगढ़ में जनपद आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह (आजमगढ़) द्वारा गोकशी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई थी।
जिसमें आजमगढ़ को प्रथम स्थान मिला है। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुभाष चंद दुबे द्वारा अभियान में सराहनीय कार्य किए जाने पर जनपद आजमगढ़ पुलिस को बधाई देते हुए प्रशस्ति पत्र हेतु अनुशंसा की गई है। बता दें कि प्रोफेसर व सुपर कॉप जैसे नामों से मशहूर हो चुके पुलिस अधीक्षक प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने गोकशी करने वालों पर भारी कार्रवाई करते हुए दो गोकशी करने वालों पर( NSA) की कार्रवाई की। वही गौ तस्करों के खिलाफ अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 147 जो विभिन्न मुकदमों में अपराधी है (एचएस) हिस्ट्रीशीटर खोला जिसमें 130 एच एस गोवध से संबंधित है । पुलिस अधीक्षक प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान कुल 203 गुंडा एक्ट पंजीकृत किया गया जिसमें 157 गोवध से संबंधित है ।
यही नहीं अभियान के दौरान गंगेस्टर के कुल 57 अभियोग पंजीकृत किए गए जिसमें सर्वाधिक 52 अभियोग गोवध के है ।