आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी।
सगडी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सरदार पटेल की मूर्ति से टकरा गया जिससे मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गयी।
ग्रामीणों के अनुसार मिर्ज़ापुर गांव के जीयनपुर--बिलरियागंज मार्ग पर मिर्जापुर गांव के सामने हाइडिल के पास बुधवार को बिलरियागंज से जीयनपुर की तरफ एक ट्रैक्टर ट्राली नाबालिक लडका चलाते हुए नशे में धुत तेज गति से जा रहा था कि अनियंत्रित होकर सरदार पटेल की मूर्ति से टकरा गई, जिससे मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गयी एवं पिलर जमीजोद हो गया। ग्रामीणों ने दौड़ाकर ट्रेक्टर ट्राली को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी पुलिस ने चालक समेत ट्रेक्टर ट्राली को कोतवाली लेकर हिरासत में ले लिया। मूर्ति टूटने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।लोग सुलह समझौता कराने में जुटी हुई है।अभी तक मुकदमा दर्ज नही किया गया था।