देवरिया।
रिपोर्ट मनोज सैनी
उत्तर प्रदेश के देवरिया में मुस्लिम समुदाय के मोहम्मद इसराफिल नाम के युवक द्वारा पैदल आ-जा रहे प्रवासियों को चप्पल पहनाकर मदद करने का काम किया जा रहा है ।
गौरतलब है कि गोरखपुर से बिहार जाने वाली हाईवे पर देवरिया शहर के सुभाष चौक पर मोहम्मद इसराफिल नाम के युवक द्वारा चप्पल का स्टाल लगाया गया था और लाकडाउन के दौरान जो भी प्रवासी श्रमिक पैदल इस रास्ते से जाते हुए दिखाई देते है उन्हें रोककर ये निशुल्क चप्पल उनके पैरों में पहनाते है।यही नही इसराफिल ने जरूरतमंदों को राशन भी देने का काम किया है।और कॅरोना महामारी में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मियों को माला पहनाकर उनका मनोबल बढ़ाया और उनकी आर्थिक मदद भी की ।