Breaking News

शव दाह को लेकर एम्बुलेंस और पुलिस वाहन पर पथराव।

भदोही।

भदोही। जनपद में कोरोना योद्धाओं पर जनता ने उस समय पथराव कर दिया जब पुलिस एम्बुलेन्स में एक अधेड़ का शव लेकर दाह संस्कार के लिए गंगा घाट पहुंची। बता दें कि स्थानिय नागरिक कोरोना से मौत की आशंका जता रहे थें इस कारण उन्होंने घाटवासी शव के दाह संस्कार का विरोध किया।
गौरतलब है की अधेड़ कुछ दिनों पूर्व ही गुजरात से आया था जिसकी अचानक मौत हो गई, बॉडी से सैम्पल लेने के बाद एम्बुलेंस शव लेकर गोपीगंज कोतवाली के रामपुर घाट पर पहुंची थी। कोरोना संक्रमण के भय से स्थानिय घाटवासीयों ने शव को पहले तो दाह संस्कार से रोका बाद में प्रशासन के न मानने पर उनपर पथराव कर दिया।

रिपोर्ट-अरविन्द श्रीवास्तव

      
और नया पुराने