आजमगढ़
सरायमीर।
सरायमीर कार्यालय पर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन निजामाबाद आजमगढ़ की तरफ से 30 मई को पत्रकारिता दिवस पर बैठक कर मनाया गया. जिसकी अध्यक्षता निजामाबाद तहसील संरक्षक अभिनव उर्फ लकी की अध्यक्षता में हुई. लाक डाउन के चलते बैठक मे शोसल डिस्टेंसिंग का पालन कर
इसका संचालन तनवीर आलम अध्यक्ष जर्नलिस्ट एसोसिएशन निजामाबाद ने किया. जिला संरक्षक अबुलबशर आज़मी ने हिन्दी पत्रकारिता के अवसर बोलते हुऐ कहा कि-
हिन्दी पत्रकारिता 30 मई 1826 में पंडित युगल किशोर द्वारा कलकत्ता से,,उदन्त मार्तण्ड,, साप्ताहिक समाचार का प्रकाशन कर हिन्दी पत्रकारिता की शुरूआत अनेकों कठिनाइयों व झंझावात को प्रकाशन के समय झेला था.उस समय कलकत्ता से अंग्रेजी, फारसी, उर्दू में समाचार प्रकाशित होता था. पत्रकारिता जनता व सरकारके बीच सामंजस पैदा करना है अकबर इलाहाबाद शायर ने सही कहा कि,,
,,खीचों न कमानों को न तलवार निकालो,
,,जब तोप मुकाबिल हो तो अखबार निकालो,,
आज प्रिन्ट मिडिया के साथ एलेक्ट्रानिक मिडिया के आने से हिन्दी पत्रकारिता को बढ़वा माला है.
पत्रकार मो० आजमम, अभय चन्द साहू,डा0 रंजन आज़र, ओंकार राज़, मो०यासिर, मो०मोदस्सिर आदि ने अपने अपने विचार रखे और शुभकामनाएँ दी.
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर