आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना बरदह
पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा अपराध जगत मे अपराधियो , वारण्टी व वांछितों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी लालगंज व प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 23.05.2020 को उ0नि0 अजीत कुमार दूबे मय हमराह कर्म0गण के चौकी हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र जांच प्रा0पत्र चेकिग संदिग्ध व्यक्ति /वाहन व शान्ति ब्यवस्था व पेण्डिग विवेचना संबंधित मु0अ0स0 134/20 धारा 147/308/323/452/504/506 भा0द0वि0 से संबंधित अभि0गण की गिरफ्तारी हेतु ग्राम गोपालपुर मौजूद थे ज्ञात हुआ कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तगण अपने घर पर मौजूद है तत्पश्चात मै उ0नि0 मय हमराही कर्म0गण के अभि0गण के घर पर पहुचे तीन व्यक्ति अपने घर मे बैठ कर बात चीत कर रहे थे तीनो लोगो से उनका नाम पता पूछा गया तो तीनो ने अपना नाम क्रमश: 1-अनुज चौहान पुत्र बालकिशुन चौहान 2-रिंकू चौहान पुत्र रामकिशुन चौहान 3-संदीप चौहान पुत्र दिलीप चौहान निवासीगण गोपालपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ बताया चूकि अभि0गण मुकदमा उपरोक्त मे नामजद अभि0 है अत: कारण गिरफ्तारी बता कर मौके पर ही समय करीब 11.20 बजे गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस मे लिया गया गिरफ्तार अभि0 को जेल भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1-अनुज चौहान पुत्र बालकिशुन चौहान
2-रिंकू चौहान पुत्र रामकिशुन चौहान
3-संदीप चौहान पुत्र दिलीप चौहान निवासीगण गोपालपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 अजीत कुमार दूबे
2. का0 जितेन्द्र सिह
3. का0 योगेन्द्र यादव
थाना कोतवाली
1 वांछित गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में उ0नि0 अनिल कुमार मिश्रा प्रभारी चौकी ब्रह्मस्थान मय कर्मचारीगण के वांछित अभियुक्त की तलाश कर रहे थे कि करतालपुर तिराहा से सम्बन्धित मु0अ0सं0 118/20 धारा 354 भादवि व 7/8 पास्को एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त देवेन्द्र नाथ पाण्डेय पुत्र सोमनाथ पाण्डेय ग्राम पीपरा हेमा थाना हरपुरबतहत जिला गोरखपुर उम्र 42 वर्ष हाल पता फायर ब्रीगेड ब्रह्मस्थान आजमगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. देवेन्द्र नाथ पाण्डेय पुत्र सोमनाथ पाण्डेय ग्राम पीपरा हेमा थाना हरपुरबतहत जिला गोरखपुर उम्र 42 वर्ष हाल पता फायर ब्रीगेड ब्रह्मस्थान आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग का विवरण—
118/20 धारा 354 भादवि व 7/8 पास्को एक्ट थाना कोतवाली, आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाले टीम का विवरण –
1. उ0नि0 अनिल कुमार मिश्रा थाना कोतवाली, आगमगढ़
2. का0 त्रिलोक नाथ पाण्डेय थाना कोतवाली, आजमगढ़
3. का0 राजकुमार राजभर थाना कोतवाली, आजमगढ़
नोट-जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा शांति व्यवस्था हेतु कुल 50 व्यक्तियों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई।