Breaking News

कोरन्टाइन सेंटर का एसडीएम ने लिया जायजा, कराई स्क्रीनिंग, संदिग्ध मिलने पर ग्रामीणों की मदद से भेजा गया हॉस्पिटल।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी कल ही हुई थी स्क्रीनिंग।

एसडीएम सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शनी ने भी लिया था प्रवासी मजदूरों का जायजा।

अजमतगढ़ ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल विद्यालय काखभार पर लगभग 20 प्रवासी मजदूर क्वॉरेंटाइन हैं इस ग्राम पंचायत में कुल 40 प्रवासी मजदूर  हैं  जिसमें से 20 होम कोरन टाइम है। यह प्रवासी मजदूर आसपास के क्षेत्रों के हैं जो की दिल्ली मुंबई जैसे शहरों से साईकिल और ट्रक से आए हैं,  अभी कल ही इन प्रवासी मजदूरों की स्वास्थ्य टीम द्वारा स्क्रीनिंग कराई गई थी, जिसमें डॉ० एपी राय चिकित्साधिकारी अजमतगढ़, डॉ उमाशंकर मिश्र ब्लाक प्रभारी, डॉ अनिल राय स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के साथ एसडीएम सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी भी मौजूद थी।

जिन्होंने प्रवासी मजदूरों का जायजा लिया था और कहा था कि ऐसे मजदूर हमारी जानकारी में नहीं थे क्योंकि लोग साइकिल और ट्रक से आए हैं इनकी जांच भी नहीं हुई है उनका भी सूची बनाकर रखना पड़ेगा और देखभाल करना पड़ेगा।

उपजिलाधिकारी ने

गावँ के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि-  होम कोरनटाइन लोगों की देखभाल जिस तरह से गाँव के युवा कर रहे हैं, यह अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है, हर गावँ में कोरनटाइन सेंटर बनाये गए हैं, जहां बाहरी प्रवासी मजदूर आये हुए हैं, उनकी मदद करनी चाहिये। फिलहाल प्रवासी मजदूरों की देखभाल अवधेश राय के नेतृत्व में ग्रामीण ही अपने स्तर से कर रहे हैं।


अवधेश राय अनुपम राय प्रशांत राय गोलू रणबीर उमाशंकर आज ग्रामीणों ने बताया कि - स्क्रीनिंग के दौरान कुछ प्रवासी मजदूरों को सर्दी जुकाम व हल्का बुखार की शिकायत मिली।

जिसमें से 3 लोगों को 108 एम्बुलेंस द्वारा जांच के लिए भेजा गया है।

इस दौरान मौके पर अनुपम राय, उमेश राय, प्रशांत राय, कैलाश सिंह पटेल, उमाशंकर चौधरी, रणबीर सिंह, कमलेश पटेल, रजनीश शर्मा, गोलू पटेल, सोनू कनौजिया, धर्मेन्द्र सहित अन्य मौजूद रहे।

वीडियो खबर के लिए क्लिक करें।

और नया पुराने