Breaking News

कोरोना वायरस (COVID-19) से बचाव हेतु अधिकारियों ने किया जागरूक।

देवरिया।

रिपोर्ट मनोज सैनी

 देवरिया: जिला पंचायत सभागार देवरिया में  जिलाधिकारी देवरिया अमित किशोर व पुलिस अधीक्षक देवरिया डॉ श्रीपति मिश्र की उपस्थिति में ईद त्योहार के मद्देनजर जनपद के संभ्रान्त व्यक्तियों, मौलवियों के साथ गोष्ठी की गयी । गोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों से अपील की गई कि वे सभी लोग लॉकडाउन के नियमों व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नमाज घर पर ही अदा करें सामूहिक रूप से इकट्ठे होकर कही भी नमाज ना पढ़े, ईद त्यौहार को शांति एवं सद्भावपूर्ण तरीके से व आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा लोगों को भी लॉकडाउन  के नियमों का पालन करते हुए सामुहिक रुप से किसी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन न करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। ईद त्योहार को मनाने के बारे में बताया गया साथ ही यह भी  बताया गया कि सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है फिर भी  यदि अराजकता एवं नफरत फैलाने वाले तत्वों की जानकारी होती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पवित्र रमजान माह में आने वाला ईद का त्योहार बहुत ही हर्षोल्लास का त्योहार है इसे सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गई। गोष्ठी में समस्त पुलिस व प्रसाशनिक अधिकारीगण मौजूद रहें।

और नया पुराने