आज़मगढ़।
सरायमीर. प्रवासी मजदूर की पत्नी ने लुधियाना से अपने पैतृक गांव आते समय ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम कांदी जनपद अम्बेडकर नगर निवासी सुभाष अपने 28 वर्षीय पत्नी सरोजा के साथ कोरोना वायरस के लाॅकडाउन के चलते लुधियाना में फंसे था प्रवासी मजदूर सुभाष अपने पत्नी के साथ स्पेशल ट्रेन लुधियाना से सरायमीर जाने वाली ट्रेन के अपने पैतृक गांव के लिए चला फैजाबाद स्टेशन के पास उसकी पत्नी को दर्द होने लगी पत्नी ने 113 नम्बर डायल कर डाक्टरों की सहायता चाहिए वहां उसको कोई सहायता नहीं मिली ट्रेन आगे बढ़ी फैजाबाद शाहगंज के बीच सरोजा ने एक लड़के को जन्म दिया 4:12 बजे ट्रेन सरायमीर रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां पर सूचना पाकर विकास खण्ड मिर्जापुर स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. प्रवीण चौधरी, सरायमीर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ . काशिफ नदीम आलम , एनएम सुर्मिला देवी के साथ स्टेशन पर पहुंच कर जच्चा-बच्चा और सुभाष को साथ लेकर सरायमीर स्वास्थ्य के ले जाकर उपचार करने के बाद एम्बुलेंस के द्वारा उनके घर के लिए रवाना किया।
मोहम्मद यासिर सरायमीर