आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
बांटे गए मास्क और राहत सामग्री।
सगड़ी।सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबू
शिवपत्तर राय स्मारक महाविद्यालय रामगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ नितेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा व्यक्तिगत तौर पर अपने घरों के आसपास के घरों में जाकर लोगों को वैश्विक संकट कोरोना जैसी महामारी के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साथ जरूरतमंदों को राहत सामग्री व स्वनिर्मित मास्क भी बाटे गये ।वही लोगों को कोविड 19 कोरोना के बारे में बचाव हेतु महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर उनसे घरों में रहने की अपील की गई । इसके साथ ही भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आरोग्य सेतु ऐप को स्वयं डाउनलोड कर अन्य लोगों को भी डाउनलोड करने के लिए प्रेरित भी किया गया। लाकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया। साथ ही अन्य प्रांतों से आ रहे प्रवासी मजदूरों को 14 दिनों तक क्वारंटीन रहने के लिए प्रेरित किया गया।