Breaking News

योग मंच के तत्वाधान में लगातार 43 दिन से अनवरत सेवा कार्य जारी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ : योग मंच के तत्वाधान में लगातार 43 दिन से अनवरत सेवा कार्य जारी है
जिसमें आज आजमगढ़ मऊ मार्ग पर जाने वाले समस्त राहगीरों को भोजन पैकेट एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई 
भोजन वितरण सेवा का कार्य रवि प्रकाश यादव के नेतृत्व में सुबह 10:00 से रात को 8:00 बजे तक जारी है
योग मंच के जितेंद्र यादव ने बताया कि जब तक लाकडाउन चलेगा तब तक सेवा का कार्य जारी रहेगा जिसमें आने जाने वाले समस्त राहगीरों एवं गरीब असहाओं को भोजन एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी।
सेवा में पूर्ण सुख मिलता है सबसे बड़ी सेवा मानव सेवा है और सबसे बड़ा धर्म मानव सेवा है।
इंसानियत जिंदाबाद मानवता जिंदाबाद का नारा देते हुए जितेंद्र यादव ने यह भी कहा कि हर रोज सेवा का कार्य करने से उन्हें मन को शांति एवं सकून मिलता है हर किसी को भी जरूरतमंद की सेवा करनी चाहिए सेवा पुण्य का कार्य है सेवा कार्य में नरेंद्र ,आशीष, अश्वनी ,मुन्ना ,सोनू, नीतीश ,राजेश ,अविनाश ,रामविलास पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ लगे हुए हैं।

और नया पुराने