आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। देश के गामीण बैंको के सबसे बड़े संगठन AIRRBAA के बैनर तले बडौदा यू॰ पी॰ बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारत सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में शुक्रवार को काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
वैश्विक महामारी केरोना वायरस की आड़ में भारत सरकार द्वारा देश में मजदूर विरोधी आदेश पारित किये जा रहे है। देश के श्रमिक भुखमरी की कगार पर है साथ ही हजारों किलोमीटर पैदल यात्रा हेतु
मजबूर है। जिनके खाने पीने एवं रहने की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में लाचार, मजबूर, देश की आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ कामगरों के समर्थन में भारत सरकार की कार्मिक विरोधी नीतियों का सांकेतिक
विरोध बडौदा यू॰ पी॰ बैंक के कार्मिकों द्वारा काली पट्टी बांध कर किया गया।
जिसके सम्मुख रूप से निम्न सदस्य रहे- महामंत्री प्रवीन कुमार (eKGSGBEA), शशिकान्त श्रीवास्तव (eKGSGBOA), अध्यक्ष अमित क ुमार राय (eKGSGBEA), अनिल क ुमार सिंह, यशवीर सिंह, सूरज झा, आरडी सिंह एवं महिला विंग से वैशाली गुप्ता, श्वेता द्विवेदी, स्वप्निल, प्रतिमा राय उपस्थित रहे।