आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-महराजगंज
वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेन्द्र प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी सगड़ी सिद्धार्थ तोमर के कुशल नेतृत्व मे आज दिनांक 22.05.2020 को मुझ प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव मय हमराही फोर्स के क्षेत्र में मामूर थे कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 93/2020 धारा 147, 148,149, 323, 352, 504, 308 IPC व 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2) (va) SC/ST ACT के वांछित अभियुक्त गण 1.अजमल पुत्र इकबाल कुरैशी उम्र 30 वर्ष 2. अखमल पुत्र इकबाल कुरैशी उम्र 24 वर्ष 3. सलमान पुत्र इकबाल कुरैशी उम्र 21 वर्ष 4. शहनवाज पुत्र इकबाल कुरैसी उम्र 19 वर्ष 5. इकबाल कुरैशी पुत्र स्व0 उस्मान कुरैशी उम्र 55 वर्ष निवासीगण जुड़ाखुर्द थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ की गिरफ्तारी इनके घर जुड़ाखुर्द से आज सुबह 7.20 बजे मुखबीर खास की सूचना पर की गयी । अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय आजमगढ़ भेजा गया।
नाम-पता- अभियुक्तगण
1. अजमल पुत्र इकबाल कुरैशी उम्र 30 वर्ष सा0 जुड़ाखुर्द थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
2. अखमल पुत्र इकबाल कुरैशी उम्र 24 वर्ष सा0 जुड़ाखुर्द थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
3. सलमान पुत्र इकबाल कुरैशी उम्र 21 वर्ष सा0 जुड़ाखुर्द थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
4. शहनवाज पुत्र इकबाल कुरैसी उम्र 19 वर्ष सा0 जुड़ाखुर्द थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
5. इकबाल कुरैशी पुत्र स्व0 उस्मान कुरैशी उम्र 55 वर्ष सा0 जुड़ाखुर्द थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
तथा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 94/2020 धारा 147, 149, 323,452, 427, 504 IPC के वांछित अभियुक्तगण 1. राजेश सोनकर पुत्र राजाराम सोनकर उम्र 20 वर्ष सा0 कोलमोदीपुर थाना महराजगंज आजमगढ़ 2. सुरज मोदनवाल पुत्र राजेश मोदनवाल उम्र 19 वर्ष सा0 परशुरामपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ की गिरफ्तारी परशुरामपुर बाजार से आज सुबह 7.40 बजे मुखबीर खास की सूचना पर की गयी । अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय आजमगढ़ भेजा गया ।
नाम-पता- अभियुक्तगण
1. राजेश सोनकर पुत्र राजाराम सोनकर उम्र 20 वर्ष सा0 कोलमोदीपुर थाना महराजगंज आजमगढ़
2. सुरज मोदनवाल पुत्र राजेश मोदनवाल उम्र 19 वर्ष सा0 परशुरामपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. अरविन्द कुमार पाण्डेय
2. उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव
3. हे0का0 फूलन यादव
4. का अरविन्द यादव
5. का0 अखिलेश यादव
6. का0 नितिश कुमार मल्ल
नोट-जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा शांति व्यवस्था हेतु कुल 56 व्यक्तियों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई।