आज़मगढ़।
रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव
जीयनपुर, आजमगढ़।अजमतगढ़ खंड के जीयनपुर थाना क्षेत्र के इमलिया चौकी के सभी पुलिस स्टाफ को गमछा व अक्षत व फूल मालाओं से पूजन व सम्मानित संघ सेवकों ने किया ।
चौकी इंचार्ज इमिलिया माखन सिंह,एसआई सुभाष सिंह, अंकित पाल,सुजित यादव,सुरेश सिंह आदि पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। वहाँ बकायदा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कम संख्या में दूरी बनाकर लोग उपस्थित रहे । पुलिस के दिन रात अथक मेहनत व प्रयास की सराहना करते हुए उनको सम्मानित किया गया।उधर लाटघाट में प्रतिदिन प्रवासी मजदूरों के सहयोग में स्वयंसेवक राष्ट्रसेवा भाव से लगे हुए है।आजमगढ़ गोरखपुर रोड़ पर गढ़वल बाजार में भी स्वयंसेवक सेवा में लगे हुए है।खंड कार्यवाह मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि समस्त आर्यमगढ़ में संघ के लोग सेवा में लगे है।इस खंड के स्वयं सेवक भी अपने संसाधन से लोगों की मदद व राष्ट्रसेवा में लगकर योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख राम नारायण सिंह,खंड कार्यवाह मनोज कुमार श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश सिंह, सोनू , ओमप्रकाश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।