Breaking News

सलाम है जमसर गावँ के युवाओं को, भोजन पानी लेकर प्रवासियों की मदद को पांचवें दिन भी डटे रहे मैदान में।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी। कोरोना के प्रकोप से देश भर में सरकार द्वारा लॉक डाउन लागू किया गया है। इसके कारण अन्य प्रदेशों में मजदूरी करने गए लोगों का कामकाज ठप पड़ गया है। जिससे उनके रहने व खाने को लेकर भारी समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे छुटकारा पाने के लिए उनके अपने घर लौटने के अलावा कोई उपाय नहीं दिख रहा है। जिसमें महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग सभी लॉकडाउन में आर्थिकतंगी से परेशान होकर घर की ओर निकल पड़े हैं।
इस वैश्विक महामारी से भयभीत मजदूर अपने घर लौटने को मजबूर हैं, कोई पैदल चल रहा है तो किसी का जुगाड़ वाहन से हो गया, लेकिन भूखे प्यासे!
सगड़ी तहसील के जमसर गांव के युवाओं ने जमसर गांव के हाइवे पर घरों को जा रहे भूखे प्यासे राहगीरों को भोजन कराने का बीड़ा उठाया, और आज पांचवे दिन भी भोजन पानी लेकर मैदान में डटे रहे। 

लॉकडाउन 3 और सामाजिक दूरी की गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक लगभग 5500 लोगों को भोजन कराया जा चुका है। 
गांव निवासी विवेका राय ने बताया कि- आगे भी प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था पर विराम नहीं लगेगा।
संतोष राय ने बताया कि- जमसर गावँ के नवयुवक मंगल दल के साथ गावँ के ग्रामीण भी इस कार्य में लगातार सहयोग कर रहे हैं, सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम चल रहा है।
इस दौरान गावँ के अभय राय, रामाश्रय राय, विवेका राय, आनंद राय, गोलू राय, अभिषेक राय, हिमांशु राय, प्रशांत राय, रितिक राय, हर्षित राय सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
उधर कई दिनों बाद भोजन नसीब होने पर प्रवासियों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।

  


 

 

और नया पुराने