Breaking News

ईद पर्व को देखते हुए निकाला गया फ्लैग मार्च।

आजमगढ़।

मुबारकपुर। जनपद की दूसरी सबसे धनी आबादी वाला नगरपालिका  परिषद मुबारकपुर कोरोना हाटस्पाट क्षेत्र मे ईद के त्यौहार को मद्देनजर  रखते हुए पुलिस प्रशासन के  मोहम्मद अकमल खान क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी कमलनयन दुबे, एसआई इंचार्ज देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को रोडवेज चौक से फ्लैग मार्च चलकर राम जानकी मंदिर, बड़ी एजेंटी, छोटी एजेंटी ,नगर पालिका शाहमोहम्मदपुर पुलिस चौकी होते हुए पुनः रोडवेज चौक पर समाप्त हुई पुलिस के बुटो की थप थपाहट की आवाज को सुनकर कस्बा वासी कुछ देर के लिए सहम उठे और एक दूसरे से जानकारी एकत्रित  किया कि क्या कहीं पर कोई अप्रिय घटना तो नहीं  लेकिन एक दूसरे से संर्पक करने पर ज्ञात हुआ कि  ईद के त्यौहार और कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर लोगों को जागरूक करने और अपने घरों में ही त्यौहार मनाने और गलियों  मैं भीड़ का हिस्सा न बने इस संदेश को फ्लैग मार्च  किया जारहा है और लोगों को जानकारी दी जा रही है कि लोग  निर्भीक होकर अपने अपने घरों में त्यौहार मनाएं  यह संदेश प्रशासन ने मार्च कर दिया।

  क्योंकि कोरोना जैसी महामारी से बचने का एक ही उपाय है सोशल डिस्टेन्सी का पालन करें
 इस फ्लैग मार्च मे नवीन निश्चल पांडे, कमलेश कुमार, विपिन कुमार यादव, अभय नारायण यादव, प्रमोद यादव, अशफाक, आफताब खान एवं अन्य पुलिस बल मौजूद
 थे।

रिपोर्ट-- मो. काशिफ

और नया पुराने