Breaking News

पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर रची थी पति की हत्या की साजिश, हत्या में संलिप्त 2 अपराधी गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-दीदारगंज

दिनांक-20.05.2020 को वादी मूलचन्द यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी निकासीपुर थाना दीदारगंज, आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर थाना दीदारगंज पर दिया कि दिनांक 18.05.2020 को मैं शौच करने नहर गोदाम निकासीपुर के पास गया था तो देखा कि पुल नहर के नीचे एक प्लास्टिक बोरे में एक व्यक्ति की लाश सड़ी गली हालत में पुलिया में फंसी है। लाश से दुर्गन्ध आ रही है। वादी के द्वारा सूचना देने के पश्चात थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 86/20धारा 302/201 भादवि पंजीकृत किया गया। 
   
दिनांक 23.5.20 को थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 86/20 धारा 302/201 भा0द0वि0 से सम्बन्धित मृतक अज्ञात की शिनाख्त रमेश कुमार राजभर पुत्र स्व0 अच्छेलाल राजभर सा0 निकासीपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ के रुप में हुई हैं तथा उपरोक्त घटना मृतक की पत्नी रेखा देवी व अंकित यादव पुत्र श्रवण यादव सा0 चितारा महमूदपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़ के मध्य चल रही आशनाई के कारण इन्ही दोनो के द्वारा घटित किये जाने का संदेह व्यक्त किया गया हैं,जिसके आधार पर मृतक की पत्नी श्रीमती रेखा देवी से गहनता एवं कडाई से पूछताछ हेतु उसके घर पहुँचा जो घर पर मौजूद मिली जिससे हिकमत अमली व कडाई से पूछताछ पर जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि चितारा महमूदपुर का अंकित यादव पुत्र श्रवण यादव का करीब 02 वर्षो से मेरे घर आना–जाना था इसी मध्य हम दोनो एक दूसरे से प्रेम करने लगे थे तथा हम दोनो का शारीरिक सम्बन्ध भी होता था । मेरे पति रमेश कुमार राजभर को इस बात की शंका हो गयी थी जिसको लेकर अक्सर वह मेरे साथ दुर्व्यवहार व मार-पीट करने लगे थे यह बात मुझे बहुत खराब लगी थी तो मैने अंकित यादव से बतायी जिस पर अंकित यादव ने मुझसे कहा कि यदि तुम साथ दो तो तुम्हारे पति रमेश कुमार को रास्ते से हटा दिया जाय और कुछ दिनों बाद मै तुमसे शादी कर लूगा इसी लालच में आकर मैने व अंकित यादव ने मिलकर दिनांक 16/17.5.2020 की रात में करीब 12 बजे गडासी (बांकी) से गलाकाटकर रमेश कुमार की हत्या कर दी थी तथा लाश को अपनी साड़ी के खोल(लेवनी) में भरकर गद्दे मे लपेटकर गठरी बनाकर प्लास्टिक की सफेद बोरी में भरकर सायकिल पर लादकर मैं व अंकित यादव उपरोक्त निकासीपुर सोसायटी के पास नहर में डाल दिया था हमे विश्वास था कि नहर के बहते पानी में लाश बह जायेगी किन्तु उसी रात से नहर का पानी बन्द हो गया बहाव कम होने के कारण नहर की पुलिया में लाश की गठरी फस गयी थी।एक दिन तो किसी ने ध्यान नही दिया किन्तु दुसरे दिन आने जाने वाले लोगो में से किसी ने देखा और पूरे गाँव में व आस पास शोर मच गया बहुत से लोग मौके पर लाश देखने आये थे मै भी गयी थी किन्तु मैने किसी से कुछ कहा नही । छत के कमरे में जहाँ हम लोगो ने घटना किया था वहाँ पर कुछ खून फर्श पर फैल गया था जिसे मैने एक कपड़े से पोछकर साफ किया था,फिर कपड़े को जलाकर अपने घर के पश्चिम घास-फूस में डाल दिया था,हम लोगो ने जिस गडासी से रमेश कुमार का गला काटा था उसे मैने धोकर अपने घर मे ही कमरे छुपा दिया हैं ,जिसे चलकर आपको दे सकती हूँ अभियुक्ता श्रीमती रेखा देवी ने आगे आगे चलकर जला हुआ कपड़ा व गडासी (बांकी) दिया तथा घटना में प्रयुक्त सायकिल AVON बरंग हरी बरामद कराया,जिन्हे नियमानुसार कब्जे मे लेकर जला हुआ कपड़ा व गडासी (बांकी)अभियुक्ता रेखा देवी के कब्जे से बरामद आला कत्ल गडासी(बांकी) की फर्द के आधार जुर्म धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम का बोध कराते हुय समय 12.10 बजे मकान अभियुक्ता बहद ग्राम निकासीपुर तथा अभियुक्त अंकित यादव पुत्र श्रवण यादव सा0 चितारा महमूदपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़ को समय करीब 17.15 बजे फूलेश बाजार से नियमानुसार बकायदा बाजाफ्ता मा0 सर्वोच्च न्यायालय व मा0 मानवाधिकार आयोग के आदेश निर्देश का अक्षरशः पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया । नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही  अमल मे लायी जा रही है ।  

पंजीकृत अभियोग

1.मु0अ0सं0 86/20 धारा 302/201 भा0द0वि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
2.मु0अ0सं0 87/20 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तार अभियुक्त गण का नाम

1.अंकित यादव पुत्र श्रवण यादव सा0 चितारा महमूदपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
2.रेखा देवी पत्नी स्व0 रमेश कुमार राजभर सा0 निकासीपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।

बरामद का विवरण-

1.एक अदद खुनालुद साड़ी का खोल (लेवनी), 
2.जला हुआ कपड़ा 
3.आला कत्ल एक अदद गडासी (बांकी) 
4.एक अदद सायकिल AVON बरंग हरी 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

• थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार  सिंह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
• उ0नि0 नकी हैदर रिज्वी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
• का0 राजू गौड़ थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
• का0 सत्येन्द्र प्रजापति थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
• म0का0 अनीता कुमारी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
• म0का0 शीला चौरसिया थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
• म0का0 प्रिया श्रीवास्तव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।

और नया पुराने