आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-तहबरपुर
हत्या व लूट/डकैती की योजना बनाते समय पुलिस मुठभेड़ में 04 अन्तर्जनपदीय डकैत गिरफ्तार, 02 चोरी की मोटरसाइकिल, 01 अवैध पिस्टल, एक अवैध तमन्चा, 05 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, आजमगढ़ नरेन्द्र प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर जनपद आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में गठित टीम मय फोर्स के महाअभियान के तहत तलाश वांछित अपराधी रोकथाम जुर्म जरायम के दृष्टीगत थाना प्रभारी तहबरपुर श्री देवानन्द मय उ0नि0 श्री चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी मय हमराह द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर दिनांक 23.05.2020 को ग्राम कन्तुगंज चौराहे पर मौजूद थे वही पर उ0नि0 रत्नेश कुमार दुबे मय हमराह थाना कप्तानगंज के साथ कार्यसरकार से वापस आते समय रूक गये उसी समय क्राईम ब्रान्च के का0 अभिमीत तिवारी, का0अवधेश सिंह व का0 यशवन्त सिंह आजमगढ़ मय सरकारी बोलेरो से उपस्थित आये और आपस में हमलोग अपराध एवं अपराधियों के बारे में तथा जनपद में हुई जघन्य घटनाओं के सम्बन्ध वार्ता कर रहे थे कि उसी समय जरिये मुखबिर ज्ञात हुआ कि बनहरा पुल के पास स्थित शिव मन्दिर के पास 06 नवयुवक लड़के 02 मोटर साइकिल के साथ मौजूद है जो देखने मे अपराधी प्रवृति के अपरचित लग रहे है किसी लूट/हत्या की घटना को अंजाम दे सकते है । यदि जल्दी किया जाय तो गिरफ्तारी व उनके पास से कुछ बरामदगी हो सकती है । इस सूचना पर विश्वास करके मौजूदा पुलिस बल में से 2 टीमे बनायी गयी। 01 टीम SHO के नेतृत्व मे तथा दूसरी टीम SI श्री रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में बनाकर मुखबिर को साथ लेकर मौके पर प्रस्थान किया । SI श्री रत्नेश कुमार दूबे को मन्दिर के पीछे से आने का निर्देश दिया गया मुखबिर जब मन्दिर के करीब पहुचा तो इशारा करके पीछे लौट गया । जैसे ही पुलिस वाले आगे बढे तभी एक बदमाश पुलिस बल को देखकर तेजी से चिल्लाया भागो पुलिस आ गयी है । उसकी आवाज सुनकर पुलिस बल और तेजी से चारो तरफ से आगे बढे और चिल्लाये कि भागना मत हम लोग तुम लोगो को चारो तरफ से घेर लिये है । इतने में मौजूद बदमाश मे से एक बदमाश पुलिस वालों को जान से मारने की नियत से लक्ष्य कर फायर कर दिया। पुलिस वाले प्रशिक्षित तरीके से अपना बचाव करते हुए आगे बढे जिससे कोई हताहत नही हुआ । वहां पर मौजूद बदमाश में से 02 बदमाश मौके का फायदा उठाकर उत्तर दिशा की ओर भाग गये तथा शेष मौजूद 04 बदमाश को मौजूद पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़े गये 04 अभियुक्तो ने क्रमशः अपना नाम (1) अवनीश प्रजापति पुत्र रामचेत प्रजापति निवासी गोठाँव थाना बरदह आजमगढ (2) राहुल यादव पुत्र प्रकाश यादव निवासी सी सरेणी थाना बरदह आजमगढ (3) दुर्गा यादव पुत्र रामप्रकाश यादव ग्राम भरौली थाना जीयनपुर आजमगढ़ (4) आनन्द विश्वकर्मा पुत्र साहब लाल विश्वकर्मा निवासी किरतापुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर बताया और कड़ाई से पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त ने फरार 02 अभियुक्तों के नाम क्रमशः (1) बंश कुमार यादव उर्फ कामू यादव पुत्र सुबेदार यादव निवासी पश्चिमपुरा थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ (2) सुशील पाण्डेय उर्फ गोलू पुत्र राजकुमार निवासी नीबी बुजुर्ग थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ बताये । पकड़े गये अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 02 अदद मोटरसाइकिल व 01 अदद अवैध पिस्टल .32 बोर व एक अदद अवैध तमन्चा .315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, 03 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर, 01 अदद खोखा .32 बोर कारतूस व 04 अदद मोबाईल फोन (03 अदद एन्ड्रायल व 01 अदद की-पैड मोबाइल फोन) बरामद कर मु0अ0सं0- 33/20 धारा 399/402/307/115/34 IPC व 41/411/413/414/419/420/467/468/471 व 3/25 A. Act पंजीकृत करते हुए अभियुक्त गण को जेल भेजा जा रहा है।
अभियुक्तो द्वारा घटना को अंजाम देने के लिए बनाई गयी योजना का विवरण
1. संजय सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह (ग्राम प्रधान) निवासी बेहड़ा PS केराकत जौनपुर की हत्या की योजना ।
2. मुन्ना सिंह पुत्र श्याम नारायण सिंह निवासी भीराबाजार, थाना बरदह, आजमगढ़ की हत्या की योजना।
3. रिक्की अग्रहरी पुत्र राकेश निवासी भीराबाजार, थाना बरदह, आजमगढ़ की हत्या की योजना।
4. पल्हना क्षेत्र थाना देवगांव-आजमगढ़ में जनसेवा केन्द्र की लूट/डकैती की योजना।
5. सरायमोहद्दीनपुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर में जनसेवा केन्द्र की लूट/डकैती की योजना।
6. खरिहानी बाजार, थाना-तरवां-आजमगढ़ में जनसेवा केन्द्र की लूट/डकैती की योजना।
*(उपरोक्त घटना की योजना इस गैंग के गैंग लीडर मनीष पाठक आजमगढ़ जेल व राजन यादव जौनपुर जेल द्वारा बनाकर अपने इन लड़को सें घटना को अंजाम देने का निर्देश दिया गया था।)*
गिरफ्तार अभियुक्तगण
(1) अवनीश प्रजापति पुत्र रामचेत प्रजापति निवासी गोठाँव थाना बरदह आजमगढ ।
(2) राहुल यादव पुत्र प्रकाश यादव निवासी सीसरेणी थाना बरदह आजमगढ ।
(3) दुर्गा यादव पुत्र रामप्रकाश यादव ग्राम भरौली थाना जीयनपुर आजमगढ़ ।
(4) आनन्द विश्वकर्मा पुत्र साहब लाल विश्वकर्मा निवासी किरतापुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर ।
वांछित अभियुक्तगण-
(1) बंश कुमार यादव उर्फ कामू यादव पुत्र सुबेदार यादव निवासी पश्चिमपुरा थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ ।
(2) सुशील पाण्डेय उर्फ गोलू पुत्र राजकुमार निवासी नीबी बुजुर्ग थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
बरामदगी
1. 02 अदद मोटरसाइकिल (चोरी की) 2. 01 अदद अवैध पिस्टल .32 बोर
3. एक अदद अवैध तमन्चा .315 बोर 4. 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
5. 03 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर 6. 01 अदद खोखा .32 बोर कारतूस
7. 04 अदद मोबाईल फोन
पंजीकृत अभियोग
(1) मु0अ0सं0- 33/20 धारा 399/402/307/115/34 IPC व 41/411/413/414/419/420/467/468/471 व 3/25 A. Act पंजीकृत, थाना-तहबरपुर, आजमगढ़।
(2) मु0अ0सं0- 34/20 धारा 3/25 A. Act पंजीकृत, थाना-तहबरपुर, आजमगढ़। (राहुल यादव पुत्र प्रकाश यादव उपरोक्त)
(3) मु0अ0सं0- 35/20 धारा 3/25 A. Act पंजीकृत, थाना-तहबरपुर, आजमगढ़। (दुर्गा यादव पुत्र रामप्रकाश यादव उपरोक्त)
आपराधिक इतिहास ( राहुल यादव पुत्र प्रकाश यादव निवासी सीसरेणी थाना बरदह आजमगढ़)
1. मु0अ0सं0- 240/18 धारा 392/323/411 भादवि थाना-देवगांव, आजमगढ़।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली गठित टीम
(1) प्रभारी निरीक्षक देवानन्द मय हमराह थाना-तहबरपुर आजमगढ़
(2) उ0नि0 श्री चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी मय हमराह, थाना-तहबरपुर आजमगढ़
(3) S.I श्री रत्नेश कुमार दूबे थाना-कप्तानगंज (4) का0 भास्कर मिश्रा थाना कप्तानगंज, आजमगढ़
(5) का0 अभिमीत तिवारी क्राइम ब्रान्च आजमगढ़ (6) का0 अवधेश सिंह, क्राइम ब्रान्च आजमगढ़
(7) का0 यशवन्त सिंह सर्विलांस आजमगढ़ ।