Breaking News

सवायजपुर विधायक ने पुनः अग्नि पीड़ितों की मदद, बाँटी आवश्यक वस्तुएं।

हरदोई।

रिपोर्ट: विशाल बाजपेयी

पाली (हरदोई)- सवायजपुर विधायक माधबेन्द्र प्रताप सिंग रानू ने पाली मण्ड़ल के मेघपुर गांव में गत दिनों लगी भीषण आग से जलकर गांव के नागरिकों की सारी ग्रहस्थी नष्ट हो गयी थी।बिधायक सबायजपुर माधबेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने तुरन्त मौके पर पहुंच कर सभी को निजी तौर पर आर्थिक सहायता व खाद्य राशन सामग्री उपलब्ध करायी थी, जो कि उनके लिए घाव पर मरहम का कार्य किया था। और आज शनिवार को पाली नगर के व्यापारी गणों व पुलिस टीम  के द्वारा इन्हें कपड़े, चटाई, चप्पलें, चारपाई, आदि अन्य घरेलु आवश्यक बस्तुओं का वितरण विधायक द्वारा किया गया। 
इस अवसर मण्ड़ल अध्यक्ष शिवम तिवारी, प्रमित मिश्रा, सभासद आकाश गुप्ता, अजीत गुप्ता थाना प्रभारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

और नया पुराने