Breaking News

भूखे प्यासे प्रवासी राहगीरों को बाखालिश बाजार हाइवे पर भोजन पानी देकर की गई मदद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी: कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए लॉक डाउन से कई लोगों का रोजगार छिन गया है। काम छूटने से लोगों के सामने रोजी रोटी की दिक्कतें पेश आ रही है। मुश्किल की इस घड़ी में कुछ लोगों ने संगठन तो कुछ ने व्यक्तिगत रूप से सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया है।
सगड़ी तहसील के बाख़ालिश बाजार हाइवे पर समाजसेवी अर्जुन कुमार के नेतृत्व में प्रवासी राहगीरों को भोजन पानी उपलब्ध कराया गया। जिसमें पूड़ी-सब्जी एवं बिस्किट-पानी आदि रहे।
इस दौरान अर्जुन कुमार ने बताया कि- यह काम यहां स्थानीय बाजार वासियों के सहयोग से ही किया जा रहा है, भोजन कराने के उपरांत हम लोग सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान दे रहे हैं, राहगीर प्रवासियों को इस बात के लिए जागरूक भी किया जा रहा है कि- मास्क जरूर लगाएं।
भोजन वितरण में प्रमुख रूप से अविशेक शर्मा, प्रभात कुमार, अखिलेश गुप्ता, अरविंद यादव, सोनू गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, हीरा यादव, विजय गुप्ता, मुर्तुजा, राम, भानु यादव, बहादुर यादव आदि सहित बाजार के लोग रहे।


और नया पुराने