आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी।
आजमगढ़। कोरोना महामारी की इस घड़ी में हर सामाजिक संगठन अपने-अपने तरीके से लाचार और बेबस लोगों की मदद करने में जुटा हुआ है।
सगड़ी तहसील के गोरखपुर वाराणसी मार्ग स्थित लाटघाट बाजार में आस- पास गाँव के ग्रामीण सहित स्थानीय लोग पिछले चार दिनों से प्रवासी मजदूरों को भोजन पानी करा रहे हैं।
इस दौरान भाजपा नेता नागेन्द्र पटेल ने बताया कि- वर्तमान समय मे जो भी प्रवासी मजदूर भूखे प्यासे जा रहे हैं, उनको रोक कर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए भोजन कराया जा रहा है
विद्यासागर पटेल ने बताया कि: सभी प्रवासियों को भोजन कराने का आज चौथा दिन है, हम लोगों द्वारा उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है कि बिना मास्क लगाए न जाये।
इस दौरान विद्यासागर पटेल, देवेंद्र सिंह, सतीश पटेल, सूर्यभान पटेल, लखन्दर पटेल, नागेन्द्र पटेल, अशोक पटेल, जितेन्द्र पटेल, संदीप पटेल, डा उमाशंकर पटेल सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।