देवरिया।
रिपोर्ट - मनोज सैनी
आरपीएफ व जीआरपी के साथ की बैठक।
औरंगाबाद में पिछली रात हुई घटना के संबन्ध में जनपद देवरिया में आज दिनांक-08.05.2020 को जिलाधिकारी देवरिया अमित किशोर व पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र द्वारा रेलवे स्टेशन देवरिया का निरीक्षण करते हुए आरपीएफ एवं जीआरपी के साथ गोष्ठी कर दिशा निर्देश देते हुए कहा गया कि जिले की सीमा में गोरखपुर की ओर से कोई रेलवे ट्रैक पकड़ कर पैदल आ रहा है तो ऐसे लोगों को तत्काल वहाॅ से बसों के माध्यम से गौरी बाजार खरोह चेक पोस्ट एवं बिहार की तरफ से कोई रेलवे ट्रैक पकड़ कर पैदल आ रहा है तो ऐसे लोगों को थाना बनकटा भेजवाया जायेगा। डाॅक्टरों की टीम द्वारा आवश्यक मेडिकल परीक्षण करवाने के पश्चात उन्हें बसों से जनपद सीमा तक भेजा जायेगा।
इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक श्री परशुराम त्रिपाठी, आरपीएफ निरीक्षक श्री अभय कुमार राय, जीआरपी निरीक्षक अनिल कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री तेज जगन्नाथ सिंह आदि प्रशासनिक व पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।