Breaking News

बरदह पुलिस ने 01 वांछित को किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह 

 थाना-बरदह

 प्र0नि0 विनोद कुमार के कुशल निर्देशन में उ0नि0 बसन्तलाल मय हमराह कर्मचारीगण उपरोक्त के थाना स्थानीय से रवाना होकर रात्रिगस्त, तलाश वांछित व वारण्टी करते हुए सरायमोहन तिराहे पर मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 149/2020 धारा 323,324,325,308,504 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बृजेश यादव उर्फ बबलेश यादव पुत्र स्व0 रामदुलार यादव ग्राम दरियापुर बसही थाना बरदह आजमगढ इस समय ठेकमा बाजार में बस अड्डे के पास खड़ा है। कहीं जाने की फिराक में साधन का इन्तजार कर रहा है। इस सूचना पर विश्वास कर मुखबीर को साथ लेकर ठेकमा बस अड्डे के पास पहुँचे । दूर से ही मुखबीर द्वारा ईशारा करके बताया गया कि बस अड्डे के पास खड़ा व्यक्ति ही बृजेश यादव उर्फ बबलेश यादव है। नजदीक पहुँचकर नाम पता तस्दीक करते हुए तथा कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 06.30 बजे प्रातः बाजाप्ता वकायदा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

 गिरफ्तार अभियुक्त-

1. बृजेश यादव उर्फ बबलेश यादव पुत्र स्व0 रामदुलार यादव ग्राम दरियापुर बसही थाना बरदह आजमगढ

 पुलिस टीमः-

1. उ0नि0 बसन्तलाल
2. का0 रिजवान्नुल्लाह
3. का0 संतोष यादव 

 नोट-जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा शांति व्यवस्था हेतु कुल 43 व्यक्तियों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई ।


और नया पुराने