आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज दिनांक 26.06.2020 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल व यातायात प्रभारी कौशल कुमार पाठक द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने हेतुदिनांक 22 जून 2020 से 28 जून 2020 तक के प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह के दृष्टिगत पंचम दिवस पर रोडवेज बस स्टैंड पर बसों के लगभग 100 चालको /परिचालकों को यातायात नियमोंके प्रति सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प का पालन कराते हुए जागरूक किया गया व यातायात नियमो की जानकारी हेतु पम्पलेट /स्लोगन वितरण किया गयातथा आने जाने वाले गलत तरीके से चलने वाले 60 वाहनों का हेलमेट/मास्क न लगाने पर एम वी एक्ट में चालान किया गया


