इटावा।
एंट्रो लॉयन सफारी इटावा में तीन शावकों का मनाया गया जन्म दिन।
इटावा- लॉक डाउन के चलते सफारी पार्क फिलहाल पर्यटकों के लिए बन्द है लेकिन सफारी पार्क में आज खुशी का माहौल, सफारी पार्क में शेरनी जेसिका के 3 शावकों का पहला जन्मदिन मीट का केक काटकर मनाया गया जन्मदिन।
सफारी डायरेक्टर ने बताया अब जल्द ही पर्यटकों के लिए लॉयन सफारी पार्क को खोलने की तैयारी भी चल रही है।
इटावा सफारी पार्क में आज के ही दिन 26 जून को पिछली साल भरत, रूपा, और सोना को जेसिका नामक शेरनी ने जन्म दिया था आज एक साल पूरा होने पर लॉयन सफारी इटावा में तीनों शावकों का जन्मदिन मीट अंडे का केक बनाकर शावकों को दिया गया सफारी प्रशासन ने तीनो शावकों का जन्मदिन मनाया । इस वक्त लायन सफारी में 18 शेर शेरनी है। लॉकडाउन के बाद अनलॉकडाउन में शावकों का जन्मदिन मनाकर केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी
सफारी डारेक्टर का कहना है जेसिका नाम की शेरनी ने पिछले वर्ष 26जून को तीन शावकों को जन्म दिया था । भरत ,रूपा और सोना आज एक साल के हो गए है सफरी प्रशासन ने उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया है । जल्द ही आने वाले दिनों में लोगों को शेरों के दीदार होंगे अभी अनलॉकडाउन चल रहा है जैसे ही सरकार से निर्देश मिलेंगे जनता के लिए खोल दिया जाएगा आज से इन शावकों को माँ से अलग कर दिया गया है आज से अपने जीवन यापन की स्वयं जिम्मेदार होंगे अब इन्हें लोगो के लिए छोड़ा जाएगा ।
रिपोर्ट- मोहम्मद अज़हर आदिल
