Breaking News

फेसबूक पर डा0 भीमराव अम्बेडकर पर अश्लील फोटो व आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना तरवां

दिनांक 15.06.2020 को चौकी प्रभारी बोंगरिया उ0नि0 शिवभंजन प्रसाद द्वारा भारत के संविधान निर्माता डा0 भीमराव अम्बेडकर की अश्लिल फोटो तथा आपत्तिजनक टिपप्णी करने को लेकर रोहित गुप्ता पुत्र रामसरन गुप्ता निवासी ग्राम अवनी थाना तरवा, आजमगढ़ के विरूद्ध मु0अ0सं0- 89/20 धारा 124 ए भादवि व 67 आईटी एक्ट पंजीकृत कराया। अभियुक्त द्वारा महापुरुषो के अश्लील फोटो बनाकर सोशल साइट पर पोस्ट करके आम जन मानस में द्वेश की भावना फैलाया था।
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह ने उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए साईबर अपराध सेल व क्षेत्राधिकारी लालगंज अजय कुमार यादव तथा प्रभारी निरीक्षक तरवां देवेन्द सिंह को घटना का अनावरण करने तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। । जिस पर क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 16.6.2020 को प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह तरवाँ मय फोर्स के उपरोक्त मुकदमें के वांछित अभियुक्त रोहित गुप्ता S/O राम सरन गुप्ता R/O ग्राम अवनी PS तरवाँ आजमगढ़ को सुबह 8 बजे परमानपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया व जिस मोबाइल से फेसबुक पर महापुरुषो के अश्लील फोटो बनाकर और गन्दी गन्दी गाली पोस्ट किया गया था। उसको भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया। 

 पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0- 89/20 धारा 124 ए भादवि व 67 आईटी एक्ट, थाना- तरवां, आजमगढ़

 गिरफ्तार अभि0-

 1. रोहित गुप्ता S/O राम सरन गुप्ता R/O ग्राम अवनी PS तरवाँ आजमगढ़

 बरामदगी -

1. एक अदद मोबाइल 
 *गिरफ्तारी  करने वाले पुलिस टीम के कर्मचारीगण* 
1. देवेन्द्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना तरवां आजमगढ़
2. का0 अनुराग तिवारी थाना तरवां आजमगढ़
3.का0 शैलेश कुमार शुक्ला थाना तरवां आजमगढ़
4.का0मनीष सिंह साइबर सेल आजमगढ़।



और नया पुराने